फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Alia Wedding: Akanksha and Anushka will organize a bachelors party for Alia Bhatt before marriage all childhood friends will be involved

Ranbir Alia Wedding: शादी से पहले आलिया भट्ट के लिए बैचलर्स पार्टी आयोजित करेंगी आकांक्षा और अनुष्का, बचपन के सभी दोस्त होंगे शामिल

Fri, 08 Apr 2022 11:46 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 08 Apr 2022 11:46 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों में से एक अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया बीते दिनों से ही अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कपल अगले हफ्ते 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाला है।

विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: Akanksha and Anushka will organize a bachelors party for Alia Bhatt before marriage all childhood friends will be involved
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों में से एक अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते दिनों से ही अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कपल अगले हफ्ते 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इतना ही नहीं शादी के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसी बीच अब शादी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले, आलिया भट्ट की सबसे अच्छी दोस्त अनुष्का रंजन और आकांक्षा रंजन ने एक्ट्रेस के लिए एक बैचलर्स पार्टी की योजना बनाई है।

विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: Akanksha and Anushka will organize a bachelors party for Alia Bhatt before marriage all childhood friends will be involved
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट में एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि, "आकांक्षा और अनुष्का आलिया की सबसे लंबे समय से दोस्त हैं। ऐेसे में रणबीर से शादी से पहले वे अभिनेत्री के लिए एक विशेष पार्टी की योजना बना रहीहैं। पार्टी अनुष्का के घर पर आयोजित हो सकती है। साथ ही इस पार्टी के मेहमानों की सूची में आलिया के बचपन के दोस्त भी शामिल हैं।" इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया था कि अभिनेता रणबीर कपूर भी अपनी शादी से पहले एक शानदार बैचलर्स पार्टी करने वाले हैं। इस पार्टी में अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी सहित रणबीर के करीबी दोस्त शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: Akanksha and Anushka will organize a bachelors party for Alia Bhatt before marriage all childhood friends will be involved
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणबीर और आलिया 15 अप्रैल को मुंबई में शादी करेंगे। दोनों की शादी के समारोह पांच दिन में होंगे। खास बात यह है कि कपल एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेगा। वहीं, शादी के बाद रणबीर और आलिया इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए 19 अप्रैल को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में रिसेप्शन का भी आयोजन करेंगे। जानकारी के मुताबिक शादी के लिए वेडिंग प्लानर से लेकर केटरर तक की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: Akanksha and Anushka will organize a bachelors party for Alia Bhatt before marriage all childhood friends will be involved
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : फाइल

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। यह पहली बार है जब दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इसके अलावा आलिया गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। अभिनेत्री के पास रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी है। वहीं, रणबीर कपूर शमशेरा, एनिमल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed