फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramesh Taurani says there will be no effect on Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai release and promotion

वाशु भगनानी के साथ विवाद के बीच बोले रमेश तौरानी, कहा- 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पर नहीं पड़ेगा असर

Sat, 23 May 2026 03:32 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 23 May 2026 03:32 PM IST
सार

Ramesh Taurani: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और निर्माता वाशु भगनानी के बीच विवाद चल रहा है। इस बीच निर्माता रमेश तौरानी ने कहा है कि इस विवाद का असर फिल्म की रिलीज पर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Ramesh Taurani says there will be no effect on Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai release and promotion
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : एक्स

विस्तार

अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इसके निर्माता रमेश तौरानी ने फिल्म और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के बीच चल रहे विवाद पर बात की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सुलझाया जा रहा है। इसका फिल्म के प्रमोशन या रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


फिल्म पर नहीं पड़ेगा विवाद का असर
फिल्म और वाशु भगनानी के बीच चल रहे विवाद के बारे में रमेश तौरानी ने कहा 'इसमें कोई दिक्कत नहीं है। जो भी मसला था, वह सुलझ गया है। फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी कोई भी एक्टिविटी या फिल्म की रिलीज नहीं रुकेगी। आगे जो भी होगा, उसे भी सुलझा लिया जाएगा। इसलिए, कोई दिक्कत नहीं है। यह मामला अभी कोर्ट में है। हम इसे संभाल रहे हैं।'
विज्ञापन

Ramesh Taurani says there will be no effect on Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai release and promotion
वाशु भगनानी - फोटो : एएनआई
डेविड धवन पर आरोप
हाल ही निर्माता वाशु भगनानी ने आरोप लगाया कि उनकी एक फिल्म से जुड़े गानों को उनकी इजाजत के बिना दोबारा बनाया और इस्तेमाल किया गया है। प्रोड्यूसर ने फिल्ममेकर डेविड धवन के इस मामले में कथित तौर पर शामिल होने पर निराशा जताई। डेविड धवन पर आरोप है कि उन्होंने 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म के लिए उनकी फिल्मों के गानों को दोबारा बनाया है। 

हर्षवर्धन राणे ने दी हेल्थ टिप्स, बोले- आम खाना है मना; सोनम बाजवा समेत यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

रद्द किया गया ट्रेलर लॉन्च
भागनानी ने आरोप लगाया कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ा पहले का ट्रेलर लॉन्च किसी तकनीकी खराबी की वजह से रद्द नहीं हुआ था, बल्कि चल रही कानूनी कार्यवाही से जुड़ी चिंताओं के कारण रद्द किया गया था।

Ramesh Taurani says there will be no effect on Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai release and promotion
रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या चाहते हैं वाशु भगनानी?
कानूनी लड़ाई के बावजूद, भगनानी ने कहा कि वे फिल्म की रिलीज के खिलाफ नहीं हैं। वह बातचीत और समझौते के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा 'मेरे विजुअल्स हटा दो, मेरे साथ कोई डील कर लो, या फिर इजाजत ले लो। मैं बस यही मांग रहा हूं।'
भगनानी ने आगे कहा 'मेरी लड़ाई मेरे लिए नहीं है। मेरी लड़ाई जनता के लिए है। यह न्याय और एथिक्स (नैतिकता) के बारे में है।'

कब रिलीज होगी फिल्म?
इस बीच, शनिवार को 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम किरदारों में हैं। इसमें राकेश बेदी, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी होंगी। यह फिल्म 5 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed