{"_id":"6a11654b7629f12903061e33","slug":"harshvardhan-rane-give-health-tips-says-do-not-eat-mangoes-users-comment-on-his-post-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन राणे ने दी हेल्थ टिप्स, बोले- आम खाना है मना; सोनम बाजवा समेत यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हर्षवर्धन राणे ने दी हेल्थ टिप्स, बोले- आम खाना है मना; सोनम बाजवा समेत यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
Sat, 23 May 2026 01:59 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 23 May 2026 01:59 PM IST
सार
Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में हेल्थ टिप्स दी हैं। उन्होंने अपने फैंस से आम ना खाने की बात कही है। इस पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
हर्षवर्धन राणे, सोनम बाजवा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी बेहतरीन अदाकारी और अच्छी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर वर्कआउट करते हुए अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने फिटनेस से जुड़ी एक पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने दी हेल्थ टिप
हर्षवर्धन राणे ने जो पोस्ट की है उसमें देखा जा सकता है कि वह रेड लाइट के नीचे लेटे हैं। अपनी फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'बॉडी बनाने के लिए 3 चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं। पहली कसरत, दूसरी खाना और तीसरी चीज रिकवरी। आम खाने की भी इजाजत नहीं है।' इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
कई यूजर्स ने हर्षवर्धन राणे की सलाह तो मानी है लेकिन उन्होंने आम ना खाने वाली बात को लेकर कमेंट किया है। अभिनेत्री सोनम बाजवा ने अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'मैंने कसरत की, खाना खाया, रिकवरी की और तीन आम भी खाए।' एक और यूजर ने लिखा 'मैंने कसरत की, खाना खाया और एक आम खाया।' एक और यूजर ने लिखा 'आप कह रहे हो कि आम मत खाओ, इधर हम आम खा कर सोच रहे थे कि इंद्र बन जाएंगे।' एक यूजर ने लिखा 'आम को लेकर मैं शर्मिंदा हूं। आपकी मसल्स और अनुशासन के आगे फेल हो गए।'

आवारा कुत्तों पर सीएम भगवंत मान के आदेश से सोनू सूद असहमत, बेजुबानों के लिए अभिनेता ने की ये मांग
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : एक्स
हर्षवर्धन राणे का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि हर्षवर्धन राणे आखिरी बार फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (2025) में नजर आए थे। इसमें उनके साथ सोनम बाजवा भी थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कामयाब रही थी। वह जल्द ही फिल्म 'सिला' का हिस्सा होंगे।