फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ramcharan's peddi to release on 4 june clash with varun dhawan hai jawani toh ishq hona hai and bandar

Peddi: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा वरुण धवन का खेल! मेकर्स ने जारी की रिलीज डेट; इन दो फिल्मों से होगी टक्कर

Fri, 01 May 2026 07:20 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 01 May 2026 07:20 PM IST
सार

Peddi Release Date: रामचरण की अगली फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। इसके साथ ही फिल्म ने वरुण धवन की मुसीबत एक बार फिर बढ़ा दी है। जानिए कैसे? 

विज्ञापन
ramcharan's peddi to release on 4 june clash with varun dhawan hai jawani toh ishq hona hai and bandar
फिल्म पेद्दी का पोस्टर - फोटो : X

विस्तार

साउथ सुपरस्टार रामचरण की फिल्म 'पेद्दी' का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार है। अब शुक्रवार को मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी। अब यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में 'पेद्दी' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन

बता दें, बूची बाबू निर्देशित यह फिल्म पहले 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने आईपीएल के चलते इसकी रिलीज आगे खिसका दी। अब आईपीएल के खत्म होते ही मेकर्स इसे रिलीज करने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन

 
 

ramcharan's peddi to release on 4 june clash with varun dhawan hai jawani toh ishq hona hai and bandar
फिल्म -पेद्दी, है जवानी तो इश्क होना है, बंदर - फोटो : सोशल मीडिया
'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' से होगा टकराव
बड़ी बात यह है कि ‘पेद्दी' की इस नई रिलीज डेट ने दो फिल्मों की मुसीबत बढ़ा दी है। एक तरफ 5 जून को बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। वहीं दूसरी तरफ इसी दिन वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। यकीनन 'पेद्दी' की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद वरुण और बॉबी की चिंता बढ़ गई होगी। 

यह खबर भी पढ़ें: Exclusive: ‘पेद्दी’ के सेट पर रामचरण के साथ हुआ था हादसा; ट्रेनर ने सुनाया किस्सा, बोले- 'खून बह रहा..'

ramcharan's peddi to release on 4 june clash with varun dhawan hai jawani toh ishq hona hai and bandar
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पेद्दी' के बारे में
राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसका निर्देशक बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed