{"_id":"6182709dfb4149330b4df84c","slug":"ramcharan-director-shankar-wrap-up-the-first-schedule-of-rc15","type":"story","status":"publish","title_hn":"RC15: कियारा और रामचरण की फिल्म 'आरसी 15' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RC15: कियारा और रामचरण की फिल्म 'आरसी 15' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म
Wed, 03 Nov 2021 05:03 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
RC15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्देशक शंकर की साई-फाई फिल्म 'आरसी 15' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। टीम ने हाल ही में पुणे, सतारा में शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा किया। शंकर ने जिस तरह से इसके सीन्स फिल्माए हैं, पूरी कास्ट इससे बेहद खुश है। साउथ सुपरस्टार रामचरण और शंकर को साथ देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
यह एक मेगा बजट फिल्म होने के साथ-साथ निर्देशक शंकर के करियर की भी अहम फिल्म है। फिल्म ‘आरसी 15’ कियारा आडवाणी के करियर के लिए भी काफी खास फिल्म मानी जा रही है। कियारा को हिंदी सिनेमा में आए सात साल हो चुके हैं और उनके खाते में सिर्फ कबीर सिंह ही ऐसी फिल्म है जिसे सुपरहिट का दर्जा दिया जा सकता है। हालांकि शेरशाह में भी कियारा के एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है।
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज किया गया था पोस्टर
कियारा आडवाणी और रामचरण की फिल्म का पहला पोस्टर अगस्त में ही रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इस पोस्टर में कियारा और राम चरण ब्लैक सूट पहने हुए एकदम दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
इस फिल्म में राम चरण एक पुलिस वाले से राजनेता बने की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो व्यवस्था में बदलाव लाना चाहता है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में रिलीज होगी। 'दिल राजू द्वारा निर्मित ये एक पैन-इंडियन फिल्म है, जोकि एक्शन से भरपूर होने वाली है।