Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana From Pushpak Viman To Sanjeevani Booti Mythological Wonders That Make Nitesh Tiwari Film Special

रामायण: पुष्पक विमान से इंद्र के वज्र तक, रणबीर की फिल्म में क्या खास? बजट से लेकर हर बड़ी डिटेल यहां पढ़ें

Thu, 05 Nov 2026 08:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 05 Nov 2026 08:30 AM IST
सार

  • नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। 
  • फिल्म के बजट से लेकर इसकी स्टारकास्ट और म्यूजिक तक, हर चीज लोगों का ध्यान खींच रही है।
  • जानिए इस फिल्म में क्या खास है। 

विज्ञापन
Ramayana From Pushpak Viman To Sanjeevani Booti Mythological Wonders That Make Nitesh Tiwari Film Special
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म में रामायण के उस दौर को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है, जहां दिव्य शक्तियां थीं, अद्भुत अस्त्र-शस्त्र थे और ऐसे चमत्कार होते थे, जिनकी कल्पना करना भी आज के दौर में मुश्किल लगता है।
विज्ञापन


फिल्म में क्या होगा खास? 
इस फिल्म की सबसे खास बात है इसकी भव्य दुनिया और शानदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX)। फिल्म के VFX को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म के अंग्रेजी ट्रेलर में 'द ओडिसी', 'ड्यून' और 'इंटरस्टेलर' जैसी फिल्मों के विजुअल आर्टिस्ट का जिक्र भी किया गया है। इन फिल्मों में काम कर चुका DNEG स्टूडियो 'रामायण' के विजुअल इफेक्ट्स पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


फिल्म को खास बनाने के पीछे सिर्फ इसका बड़ा बजट या स्टारकास्ट नहीं है, बल्कि इसकी कहानी में मौजूद वे अद्भुत चीजें भी हैं, जो सदियों से लोगों को हैरान करती आई हैं। पुष्पक विमान, संजीवनी बूटी, हनुमान जी की शक्तियां और ब्रह्मास्त्र जैसे दिव्य अस्त्र इस कहानी को और भी खास बनाते हैं। आइए जानते हैं रामायण की ऐसी ही कुछ अद्भुत चीजों के बारे में, जिन्हें फिल्म में देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana From Pushpak Viman To Sanjeevani Booti Mythological Wonders That Make Nitesh Tiwari Film Special
गाइ नॉरिस - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन के लिए टॉप लेवल के एक्सपर्ट 
फिल्म में इन सभी चीजों को बड़े पैमाने पर दिखाने की तैयारी है। फिल्म में पौराणिक नगरों, विशाल मैदानों, युद्ध के दृश्यों और रामायण से जुड़े खास स्थानों को नए अंदाज में पर्दे पर उतारा जाएगा। फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी रवि बंसल और रैमसे एवरी ने संभाली है।

वहीं फिल्म के लिए हॉलीवुड के दिग्गज स्टंट एक्सपर्ट्स को चुना गया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के स्टंट को-ऑर्डिनेटर टेरी नोटरी का है। उनके साथ, 'थॉर: लव एंड थंडर' के स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस भी फिल्म के एक्शन सीन्स को डिजाइन कर रहे हैं। ये एक्सपर्ट्स फिल्म में एक्शन को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।

Ramayana From Pushpak Viman To Sanjeevani Booti Mythological Wonders That Make Nitesh Tiwari Film Special
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पुष्पक विमान 
रामायण की सबसे अद्भुत चीजों में पुष्पक विमान का नाम सबसे पहले आता है। यह कोई आम विमान नहीं था, बल्कि एक दिव्य रथ था, जिसे भगवान ब्रह्मा के लिए देवताओं के शिल्पकार विश्वकर्मा ने बनाया था। बाद में यह धन के देवता कुबेर के पास आया। रावण ने कुबेर को हराकर इस विमान पर कब्जा कर लिया था।

इस विमान की सबसे खास बात यह थी कि यह मन की गति से उड़ सकता था और अपनी जरूरत के हिसाब से आकार भी बदल सकता था। माता सीता के अपहरण के दौरान रावण इसी विमान का इस्तेमाल करता है। उस समय पक्षीराज जटायु ने रावण को रोकने के लिए उससे बहादुरी से युद्ध किया था।

बाद में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण इसी पुष्पक विमान से लंका से अयोध्या लौटे थे। फिल्म में इस दिव्य विमान को देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव हो सकता है।

Ramayana From Pushpak Viman To Sanjeevani Booti Mythological Wonders That Make Nitesh Tiwari Film Special
'रामायण' - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
संजीवनी बूटी 
रामायण का एक बेहद भावुक और यादगार प्रसंग संजीवनी बूटी से जुड़ा है। लंका में युद्ध के दौरान जब लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, तब उनके प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी की जरूरत पड़ती है।

हनुमान जी को इस बूटी की तलाश में द्रोणागिरी पर्वत भेजा जाता है। लेकिन वह सही बूटी की पहचान नहीं कर पाते। ऐसे में वह पूरा पहाड़ ही उठाकर लंका ले आते हैं। उनकी इस शक्ति और भक्ति की कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

फिल्म में हनुमान जी का पूरा पर्वत उठाकर आसमान में उड़ना सबसे भव्य दृश्यों में से एक हो सकता है।

Ramayana From Pushpak Viman To Sanjeevani Booti Mythological Wonders That Make Nitesh Tiwari Film Special
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
हनुमान जी की शक्तियां 
हनुमान जी की शक्तियां रामायण को और भी रोमांचक बनाती हैं। उनके पास ऐसी दिव्य सिद्धियां थीं, जिनकी मदद से वह अपने शरीर का आकार छोटा या बड़ा कर सकते थे।

लंका पहुंचने से पहले हनुमान जी ने अपना आकार बहुत छोटा कर लिया था, ताकि वह बिना किसी की नजर में आए वहां प्रवेश कर सकें। वहीं, समुद्र पार करते समय उन्होंने विशाल रूप धारण किया था। इसी तरह उन्होंने लंका में अपनी शक्ति का परिचय दिया और रावण की सेना को चुनौती दी।

हनुमान जी की इन शक्तियों को VFX के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाना फिल्म के सबसे दिलचस्प हिस्सों में शामिल हो सकता है।

ब्रह्मास्त्र और नागपाश 
रामायण में लंका का युद्ध सिर्फ तलवारों और धनुष-बाणों से नहीं लड़ा गया था। इस युद्ध में कई ऐसे दिव्य अस्त्रों का इस्तेमाल हुआ था, जिनकी शक्ति बेहद विनाशकारी थी।

इन्हीं में से एक था ब्रह्मास्त्र। इसे सबसे शक्तिशाली अस्त्रों में गिना जाता है। युद्ध के दौरान मेघनाद यानी इंद्रजीत ने इसका इस्तेमाल किया था, जिससे भगवान राम, लक्ष्मण और वानर सेना को भारी नुकसान पहुंचा था।

वहीं, नागपाश भी एक ऐसा दिव्य अस्त्र था, जिससे निकलने वाले सांप दुश्मन को जकड़ लेते थे। इंद्रजीत ने इसका इस्तेमाल भगवान राम और लक्ष्मण को बांधने के लिए किया था।

इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर में भगवान इंद्र के हाथों में वज्र भी नजर आया है। फिल्म में कुनाल कपूर देवताओं के राजा इंद्र की भूमिका निभा रहे हैं।

Ramayana From Pushpak Viman To Sanjeevani Booti Mythological Wonders That Make Nitesh Tiwari Film Special
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
मारीच का सुनहरा हिरण और रावण के दस सिर
रामायण की कहानी में माया और छल का भी अहम हिस्सा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मारीच का सुनहरा हिरण बनना है। रावण के कहने पर मारीच ने सोने के हिरण का रूप धारण किया था। उसके शरीर पर चमक थी और सींगों पर रत्न जड़े हुए थे।

माता सीता उस हिरण को देखकर मोहित हो गईं और उन्होंने भगवान राम से उसे पकड़ने की इच्छा जताई। इसके बाद भगवान राम हिरण के पीछे चले गए और इसी मौके का फायदा उठाकर रावण ने माता सीता का अपहरण कर लिया।

वहीं, रावण के दस सिर यानी दशानन का रूप भी रामायण की सबसे खास बातों में शामिल है। उसके दस सिर उसके ज्ञान और शक्ति का प्रतीक माने जाते हैं। मान्यता के अनुसार, ये छह शास्त्रों और चार वेदों के ज्ञान से जुड़े हैं। लेकिन अपने अहंकार के कारण रावण ने अपने ज्ञान और शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया।

इसके अलावा रावण का बेटा मेघनाद भी अपनी मायावी शक्तियों के लिए जाना जाता था। वह युद्ध के दौरान अदृश्य होकर लड़ सकता था।

Ramayana From Pushpak Viman To Sanjeevani Booti Mythological Wonders That Make Nitesh Tiwari Film Special
रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब
भव्य सेट और हैवी बजट 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है, जिसका कुल बजट ₹4000 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है।

फिल्म के लिए अयोध्या और लंका के लिए विशाल सेट का निर्माण किया गया है। सिनेमैटिक अनुभव और हॉलीवुड लेवल के वीएफएक्स के लिए 'डबल नेगेटिव' (DNEG) कंपनी काम कर रही है, जो पहले ऑस्कर भी जीत चुकी है।

Ramayana From Pushpak Viman To Sanjeevani Booti Mythological Wonders That Make Nitesh Tiwari Film Special
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
कब रिलीज होगी 'रामायण'? 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
  • इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। 
  • 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- रामायण: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में पहुंची 100 करोड़ के करीब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed