फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Movie Earn Nears Rs 100 Cr Before Release

रामायण: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में पहुंची 100 करोड़ के करीब

Wed, 04 Nov 2026 12:38 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

  • 'रामायण: पार्ट वन' कल गुरुवार को रिलीज होने वाली है।
  • फिल्म ने सिनेमाघरों में आने से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाका मचा दिया है।
  • इस फिल्म ने भारत में पहले पांच दिनों में 96.56 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Movie Earn Nears Rs 100 Cr Before Release
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' को रिलीज होने में अब बस एक दिन का समय बाकी है। ऐसे में हर कोई इसे लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। खास बात ये है कि 'रामायण' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन


बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने भारत में पहले पांच दिनों की एडवांस बुकिंग से 96.56 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। हालांकि, इस आंकड़े में सिनेमाघरों की तरफ से ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। अगर इन सीटों को हटा दिया जाए तो फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई 77.31 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Movie Earn Nears Rs 100 Cr Before Release
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 4 नवंबर सुबह 7 बजे तक फिल्म के 5 दिनों के लिए 83,032 शोज में 25.65 लाख टिकट बिक चुके हैं। वहीं, ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद टिकटों की बिक्री 20.57 लाख रह जाती है। फिल्म के पास रिलीज से पहले अपनी एडवांस बुकिंग का आंकड़ा बढ़ाने के लिए अभी एक दिन और है। फिल्म गुरुवार, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहले दिन की एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा
फिल्म की एडवांस बुकिंग में ओपनिंग डे यानी 5 नवंबर सबसे आगे है। पहले दिन के लिए फिल्म ने 39.35 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की है। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 33.34 करोड़ रुपये है। दूसरे दिन यानी शुक्रवार की एडवांस बुकिंग से 18.53 करोड़ रुपये आए हैं, जबकि शनिवार के लिए 19.68 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। रविवार की बुकिंग से 13.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। वहीं, सोमवार के लिए अब तक 5.78 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है।
विज्ञापन

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Movie Earn Nears Rs 100 Cr Before Release
रामायण - फोटो : यूट्यूब
हिंदी वर्जन की सबसे ज्यादा डिमांड
फिल्म की घरेलू एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन का दबदबा बना हुआ है। रविवार, 8 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, हिंदी वर्जन ने 14,310 शोज के जरिए 10.78 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह रविवार की कुल ग्रॉस एडवांस बुकिंग का करीब 82 फीसदी है। वहीं, तेलुगु वर्जन से 1.35 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। कन्नड़ वर्जन ने 95.06 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके अलावा तमिल वर्जन की बुकिंग 14.20 लाख रुपये और मलयालम वर्जन की बुकिंग 37,870 रुपये रही।

3D शोज को मिल रहा दर्शकों का ज्यादा रिस्पॉन्स
'रामायण' को लेकर दर्शकों में 3D फॉर्मेट का भी अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है। रविवार के आंकड़ों के मुताबिक, स्टैंडर्ड 3D शोज से 7.14 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है, जबकि स्टैंडर्ड 2D शोज से 3.82 करोड़ रुपये आए हैं। वहीं, आईमैक्स, 4डीएक्स, डॉल्बी सिनेमा, स्क्रीन एक्स, एपिक और आईस जैसे प्रीमियम फॉर्मेट से कुल 2.22 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है।
विज्ञापन

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Movie Earn Nears Rs 100 Cr Before Release
फिल्म 'रामायण' - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री
शहरों के हिसाब से देखें तो रविवार की एडवांस बुकिंग में मुंबई सबसे आगे रही। यहां फिल्म ने 1.86 करोड़ रुपये की ग्रॉस बुकिंग दर्ज की। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में 1.34 करोड़ रुपये और बेंगलुरु में 1.27 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई। हैदराबाद में 86.11 लाख रुपये के टिकट बिके। वहीं, पुणे में 56.98 लाख और कोलकाता में 56.56 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र 2.82 करोड़ रुपये की बुकिंग के साथ सबसे आगे रहा। यह रविवार की कुल ग्रॉस एडवांस बुकिंग का करीब 21 फीसदी है। इसके बाद कर्नाटक में 1.65 करोड़ रुपये, दिल्ली में 1.34 करोड़ रुपये और तेलंगाना में 1.14 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट वन' को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।
  • इनके अलावा रवि दुबे और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
  • भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित यह फिल्म 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed