80 के दशक में प्रसारित होने वाला टीवी सीरियल रामायण ना केवल उस वक्त का बल्कि टीवी के इतिहास का सबसे पॉपुलर सीरियल है। 1987 से 1988 के बीच प्रसारित हुए इस टीवी सीरियल ने कई रिकॉर्ड बनाए। कहा जाता है जब रामायण टीवी पर दिखाया जाता था तो सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता था। हर कोई टीवी से चिपककर बस ये सीरियल देखता था। रामानंद सागर के निर्देशन में बने इस सीरियल के सारे किरदार घर-घर में पॉपुलर हुए। क्या आप जानते हैं कि ये एक्टर्स सालों बाद कहां हैं और कैसे दिखते हैं?
2 of 7
arun govil
- फोटो : social media
रामायण में राम का किरदार एक्टर अरुण गोविल ने निभाया था। चेहरे पर शांत भाव रखने वाले अरुण गोविल को लोग भगवान की तरह पूजने लगे थे। वो जहां कहीं भी जाते थे लोग उनके पैर छूते थे। रामायण के बाद अरुण गोविल कई फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखे, हालांकि उन्हें रामायण जैसी पहचान दोबारा नहीं मिली। बाद में अरुण गोविल ने खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोल ली और कई सीरियल्स का निर्माण किया।
3 of 7
deepika chikhalia
- फोटो : social media
सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिकलिया को आज भी उसी रूप में याद किया जाता है। रामायण से पहले दीपिका ने 1983 में फिल्म सुन मेरी लैला से करियर की शुरुआत की थी लेकिन रामायण ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। सीता के रोल का ही नतीजा था कि 1991 में बीजेपी ने उन्हें वडोदरा सीट से टिकट दिया। वो चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। हालांकि जल्द ही उन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया और फिर से फिल्मों और सीरियल की ओर रुख किया।
4 of 7
sunil lahiri
- फोटो : social media
रामायण में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। साल 2017 में सुनील लहरी ने हिंदी फिल्म ए डॉटर्स टेल पंख (A Daughter's Tale Pankh) किया था।
5 of 7
sameer rajda
- फोटो : social media
रामायण में शत्रुघ्न की भूमिका समीर राजदा ने की थी। समीर के पिता मुलराज राजदा भी एक एक्टर रहे हैं। समीर स्टार प्लस पर सीरियल हमारी देवरानी में दिखाई दिए थे।