फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramanand Sagar Ramayan sita aka Deepika Chikhalia Live With Amar ujala

अमर उजाला पर मिलिए रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया से

Sun, 17 May 2020 04:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 17 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan sita aka Deepika Chikhalia Live With Amar ujala
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की वजह से लगाया जाने वाला लॉकडाउन का चौथा चरण बिल्कुल नए रंग-रूप का होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को यह बात रात आठ बजे देश के नाम अपने संबोधन में कही थी। आज तीसरे चरण के लॉकडाउन का आखिरी दिन है। लॉकडाउन 4 में कुछ रियायतें जरूर दी जाएंगी लेकिन भरसक लोगों से यही उम्मीद की जाएगी कि वह घरों से कम निकलें।

विज्ञापन


ऐसे में खबरों के लिए तो आप अमर उजाला पढ़ ही रहे हैं लेकिन अपने पाठकों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल अमर उजाला रख रहा है। हर दिन किसी बड़ी शख्सियत के साथ लाइव शो आयोजित किया जाता है। जिसमें आप अपने पसंदीदा सितारे से सवाल पूछ सकते हैं। ऐसे में अब लाइव के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बारी है रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया की।
विज्ञापन



मुंबई में जन्मीं दीपिका शुरू से ही अभिनय करना चाहती थीं
दीपिका का जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ था। दीपिका का रुझान शुरुआत से ही अभिनय की तरफ था। वह अपने स्कूल में भी हमेशा छोटे-मोटे नाटकों में भाग ले लिया करती थीं। दीपिका 14 साल की थीं जब उन्होंने कमर्शियल विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। दीपिका का फिल्मी करियर राजश्री प्रोडक्शन के साथ शुरू हुआ। वर्ष 1983 में उन्हें सबसे पहले राज किरण के साथ फिल्म 'सुन मेरी लैला' में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramanand Sagar Ramayan sita aka Deepika Chikhalia Live With Amar ujala
सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका - फोटो : ट्विटर

माता सीता के रूप में घर-घर में पूजी गईं दीपिका
इसके बाद उन्होंने 1989 में घर का चिराग, 1991 में रुपये दस करोड़ और 1994 में खुदाई जैसी फिल्मों में भी काम किया। दीपिका ने कन्नड़, तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन माता सीता के किरदार से जो प्रसिद्धि उन्हें मिली ऐसी किसी अभिनेत्री को हासिल नहीं हुई। वह घर-घर में माता सीता के रूप में पूजी जाने लगीं।

राजनीति में भी आजमाया हाथ
टीवी और फिल्मों में काम करने के अलावा दीपिका ने अपनी उपस्थिति भारतीय राजनीति में भी दर्ज कराई। वर्ष 1991 में उन्होंने भाजपा की तरफ से गुजरात के बडोदरा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा। उन चुनावों में उन्होंने राजा रणजीत सिंह गायकवाड को 50 हजार वोटों से मात दी थी। 1991 में दीपिका ने हेमंत टोपीवाला से शादी की उनकी दो बेटियां निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed