{"_id":"a1b93e1f3667566da2f6c6256fd1aceb","slug":"ram-gopal-varma-tweets-on-lord-ganesh-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामू ने की गणेश जी पर विवादित ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामू ने की गणेश जी पर विवादित ट्वीट
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 29 Aug 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता-निर्देशक ने भगवान गणेश पर विवादित ट्वीट किए हैं। इसके बाद इस पर रीट्वीट की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
अपने बयानों से विवादों में रहने वाले फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने गणेश चतुर्थी पर कुछ ट्वीट किए हैं। इस ट्वीट के बाद ट्वीटर की दुनिया में एक कोहराम सा मच गया है।
हालांकि गणेश भगवान पर विवादित ट्वीट किए जाने के मामले में फिल्म निर्देशक ने रामगोपाल वर्मा ने माफी मांग ली है। रामगोपाल वर्मा का कहना है कि उनका मकसद किसी का की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा गणेश जी की बनावट और उनकी निष्ठा पर प्रश्न उठाते हुए कुछ ऐसे ट्वीट किए थे।
'जो खुद अपना सिर कटने से नहीं बचा सका, मेरा सवाल है कि वह दूसरों का सिर कैसे बचाएगा। खैर, मूर्खों को गणपति के दिन की बधाई।'
I have an innocent question...can someone please tell me how a Lord who couldn't save his own head will save others heads?
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) August 29, 2014
विज्ञापन
'गणेश ने ऐसा क्या किया जो उनके भाई कुमार ने नहीं किया जिससे सिर्फ गणेश भगवान बने? क्या ऐसा इसलिए है कि कुमार ने गणेश की तरह अपना सिर नहीं कटवाया?'
Can someone explain how someone can cut off a child's head who was just trying to protect his mother's modesty? Am sure devotees know better
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) August 29, 2014
'क्या कोई मुझे बता सकता है कि गणेश आज के दिन पैदा हुए थे या फिर आज के दिन उनके पिता ने उनका सिर काटा था?'
आने लगी प्रतिक्रियाएं
रामू के इस ट्वीट के बाद ट्वीटर पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईँ। फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने इस ट्वीट पर रीट्वीट किया है। उन्होंने पूछा है कि सबसे पहले रामगोपाल वर्मा को अपने ट्वीट्स के पीछे की फिलॉसफी बतानी चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा।
हेमा मालिनी ने कहा कि यह क्या बकवास है? इस बेवकूफ शख्स को हो क्या गया है। मुझे उनके ट्वीट्स से झटका लगा है। मुझे लगता है कि उन्होंने यह सब पब्लिसिटी पाने के लिए किया है।
परेश रावल ने भी रामगोपाल वर्मा के ट्वीट्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा यह बकवास और अनुचित है।