{"_id":"fcaab6a2-87e8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ram-gopal-varma-to-make-a-film-on-veerappan","type":"story","status":"publish","title_hn":" कसाब के बाद रामू को है बीरप्पन की तलाश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कसाब के बाद रामू को है बीरप्पन की तलाश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Mar 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द अटैक्स ऑफ 26/11' में मुंबई बम धमाके के आरोपी अजमल कसाब को बड़े पर्दे पर पेश करने के बाद निर्देशक रामगोपाल वर्मा कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन के किरदार को फिल्मी पर्दे पर पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा ने कहा कि हां, मैं वीरप्पन पर फिल्म बनाऊंगा। फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर उत्साहित रामू ने कहा कि मैं अभी एक ऐसे कलाकार की तलाश कर रहा हूं जो बिलकुल वीरप्पन की तरह दिखाई देता हो। जैसे ही मुझे इस तरह का कलाकार मिल जाएगा, मैं वीरप्पन पर फिल्म शुरू कर दूंगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि वीरप्पन कुख्यात चंदन तस्कर था। वह कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में आतंक का बड़ा चेहरा माना जाता था। वीरप्पन पर विभिन्न सरकारों ने करीब पांच करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वीरप्पन 2004 को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में मुंबई बम धमाके पर फिल्म 'द अटैक्टस ऑफ 26/11' का निर्माण किया था। फिल्म में आतंकी अजमल कसाब की भूमिका संजीव जायसवाल ने निभाई थी जबकि मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश मारिया की भूमिका में नाना पाटेकर थे।