फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Charan SS Rajamouli film RRR Cinematographer Senthil Kumar Wife Roohi death due to multiple organ failure

RRR: आरआरआर सिनेमैटोग्राफर सेंथिल कुमार की पत्नी का निधन, लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं रूही

Thu, 15 Feb 2024 09:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 15 Feb 2024 09:26 PM IST
सार

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नी रूही का निधन हो गया। रूही का पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Ram Charan SS Rajamouli film RRR Cinematographer Senthil Kumar Wife Roohi death due to multiple organ failure
सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नी रूही का निधन - फोटो : instagram

विस्तार

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नी रूही का निधन हो गया। उन्होंने आज गुरुवार, 15 फरवरी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद से साउथ इंडस्ट्री में गम का माहौल है।
विज्ञापन


रूही का अंतिम संस्कार
रिपोर्ट्स के अनुसार, रूही का पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने सिकंदराबाद के केआईएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। सेंथिल कुमार ने अपनी पत्नी की देखभाल के लिए काम से कुछ समय पहले छुट्टी ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रूही का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 16 फरवरी को सुबह नौ बजे हैदराबाद के जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में होगा।
विज्ञापन

Kriti Sanon: क्या जी.वन और सिफरा पर्दे पर दिखेंगे साथ? फैन के सवाल पर कृति सेनन ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी शिक्षिका थीं रूही
रूही योग सिखाती थीं और उन्होंने कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ काम किया था। उन्होंने भरत ठाकुर की योग कक्षा के हैदराबाद डिवीजन का भी नेतृत्व किया था। सेंथिल कुमार और रूही की शादी जून 2009 में हुई थी। रूही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अपने परिवार के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करती थीं। वे अपने पति का हौसला भी बढ़ाती थीं।
Lahore 1947: पिता सनी देओल के साथ काम करेंगे करण देओल? फिल्म 'लाहौर 1947' में इस भूमिका के लिए दिया ऑडिशन!

सेंथिल कुमार की फिल्में
वहीं बात करें सेंथिल कुमार की थी उन्होंने फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एसएस राजामौली के साथ मिलकर सई, छत्रपति, यमदोंगा, अरुंधति, मगधीरा, बाहुबली: द बिगिनिंग, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए काम किया है।
Hrithik Roshan: बैसाखी छोड़ एक्शन अवतार में लौटे ऋतिक रोशन, इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म 'वार 2' की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed