फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram charan NTR jr SS Rajamouli RRR Movie nominated for Best Picture in Hollywood Critics Association Awards

RRR: आरआरआर ने हॉलीवुड में भी जमकर मचाई धूम, इस खास अवॉर्ड के लिए बेस्ट पिक्चर कैटिगरी में हुई नॉमिनेट

Wed, 29 Jun 2022 01:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 Jun 2022 01:58 AM IST
सार

मल्टी स्टारर इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ने केवल हिंदी पट्टी में 273 करोड़ का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
Ram charan NTR jr SS Rajamouli RRR Movie nominated for Best Picture in  Hollywood Critics Association Awards
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' का डंका  विदेश में भी बज रहा है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश में धमाल मचाने के बाद विदेशी सरजमीं पर देश का नाम रोशन कर रही है। दरअसल, हाल ही में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने साल 2022 के मिडसीजन अवॉर्ड्स की नामांकन सूची की घोषणा की। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के बीच भारत की 'आरआरआर' फिल्म भी जगह बनाने में कामयाब रही है। यह जानकारी खुद 'आरआरआर' की टीम ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी है।
विज्ञापन

ट्वीट कर दी जानकारी
'आरआरआर' फिल्म की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार से फैंस को यह खुशखबरी दी है। इस ट्विटर हैंडल ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के नामांकित देखकर खुशी हुई।' हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन मुख्य रूप से कैलिफोर्निया में स्थित क्रिटिक्स का एसोसिएशन है। ये मिडसीजन अवार्ड्स 2022 की पहली छमाही में बनाई गई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की पहचान के लिए दिया जाता है। यह अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए है जिन्हें अमेरिकी क्रिटिक्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में आरआरआर ने की ताबड़तोड़ कमाई

मल्टी स्टारर इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। रिलीज के बाद इस फिल्म में कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ने केवल हिंदी पट्टी में 273 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा पूरे देश में इस फिल्म ने 772.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed