फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh wraps up Patiala schedule for her upcoming film De De Pyaar De 2 Ajay Devgn

De De Pyaar De 2: रकुल ने 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर शेयर किया पोस्ट, रैप अप हुई पटियाला शैड्यूल की शूटिंग

Thu, 06 Mar 2025 12:31 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 06 Mar 2025 12:31 AM IST
सार

De De Pyaar De 2: रकुल प्रीत सिंह ने अपनी आगाी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर अहम जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म के शेड्यूल की एक खास तस्वीर के साथ नोट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
Rakul Preet Singh wraps up Patiala schedule for her upcoming film De De Pyaar De 2 Ajay Devgn
दे दे प्यार दे 2 का पटियाला शैड्यूल हुआ पूरा - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet

विस्तार

रकुल प्रीत सिंह शादी के बाद से लगातार हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस फिल्म में रकुल के साथ अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आएं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के पटियाला शेड्यूल के खत्म होने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 

रकुल का पोस्ट
रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर अपनी खुशी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ क्रू के कई लोग नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर के साथ रकुल ने लिखा, "इसके साथ ही हमने DDPD2 का पटियाला शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह महीना बहुत अच्छा और संतोष देने वाला रहा। हां, ठंड बहुत थी और काम भी खूब था, लेकिन मेरी टीम ने मेरी मदद की और सब आसानी से हो गया। मैं चाहती हूं कि आप सब फिल्म देखें और उम्मीद है कि आपको आयशा का किरदार फिर से पसंद आएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

'दे दे प्यार दे 2' के बारे में
रकुल प्रीत सिंह की आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। फिल्म के सीक्वल की जब से घोषणा हुई है फैंस को इसका बेसब्री के साथ इंतजार है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिसंबर 2024 में निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा की थी। नई रिलीज तारीख का एलान होने से पहले यह फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी।
यह भी पढ़ें:Ibrahim Ali Khan Orry: इब्राहिम को ओरी ने दी सबसे मजेदार जन्मदिन की बधाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed