Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nadaaniyan actor Ibrahim Ali Khan gets most hilarious birthday wish from Orry fans call it epic

Ibrahim Ali Khan Orry: इब्राहिम को ओरी ने दी सबसे मजेदार जन्मदिन की बधाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Wed, 05 Mar 2025 09:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 05 Mar 2025 09:09 PM IST
सार

Ibrahim Ali Khan Birthday Orry: आज सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्त और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने उन्हें खास वीडियो के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएगा।

विज्ञापन
Nadaaniyan actor Ibrahim Ali Khan gets most hilarious birthday wish from Orry fans call it epic
ओरी ने इब्राहिम को दी मजेदार वीडियो के जरिए बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम@orry

विस्तार

इब्राहिम अली खान अपनी फिल्म नादानियां से बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले, 5 मार्च 2025 को उन्होंने अपना 24वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके दोस्त ओरी ने उन्हें एक वीडियो के जरिए मजेदार जन्मदिन की बधाई दी, जिसे देखने के बाद फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

ओरी का इब्राहिम के लिए मजेदार वीडियो
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम को ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक मज़दार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक ट्रक सड़क पर सामान गिराते दिखाई दे रहा है, जिसे पीछे की कार वाला उठा लेता है। लेकिन मजा तब बढ़ा जब ट्रक से एक सूअर गिरता है और वीडियो में सूअर की जगह इब्राहिम को कार में बैठा दिखाया गया। यह देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी बात बता रहे हैं। ओरी ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक इब्राहिम अली खान, तुम्हारे इस खास दिन के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।"

यह भी पढ़ें:
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने खास अंदाज में बेटी रिया को दी जन्मदिन की बधाई, नंबर वन क्रिएटिव फीमेल प्रोड्यूसर
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। वहीं संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने हंसने वाली इमोजी डाली। एक फैन ने मजाक में लिखा, "अगर इब्राहिम... है, तो बाकी मर्दों का क्या होगा!" एक और यूजर ने लिखा, "शानदार" एक और यूजर ने लिखा, "ओरी भाई कमाल है।" सबने इस मजेदार बधाई की तारीफ की।

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)


विज्ञापन

इह्राहिम की बहन सारा अली खान और मां अमृता ने भी किया विश
इब्राहिम के जन्मदिन की पार्टी की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिसमें उनकी बहन सारा अली खान और मां अमृता सिंह भी शामिल हैं। नादानियां की निर्देशक शौना गौतम ने जश्न की एक तस्वीर के साथ हार्दिक शुभकामनाएं शेयर की है, जहां इब्राहिम अपनी फिल्म नादानियां के पोस्टर वाले कस्टमाइज्ड केक के पास पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed