फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh Steps Out Of Safari Vehicle In Gir National Park Viral Video Sparks Row Now Officials React

रकुल प्रीत ने किया नेशनल पार्क में नियमों का उल्लंघन? सामने आया अधिकारियों का बयान; जानें वायरल वीडियो का सच

Mon, 11 May 2026 01:35 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 11 May 2026 01:35 PM IST
सार

Rakul Preet Singh Viral Video: रकुल प्रीत सिंह का गिर नेशनल पार्क से वायरल हुआ वीडियो लगातार चर्चा बटोर रहा है। अब इस पर अधिकारियों का स्पष्टीकरण सामने आया है। जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई…

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Steps Out Of Safari Vehicle In Gir National Park Viral Video Sparks Row Now Officials React
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म की कास्ट गिर नेशनल पार्क पहुंची। यहां उन्होंने जंगल सफारी का आनंद उठाया। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें रकुल प्रतिबंधित एरिया में सरकारी कार के पास टहलती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि रकुल के रेस्ट्रिक्टेड एरिया में घूमने की इजाजत कैसे मिल गई? लोगों ने इस नियमों का उल्लंघन बताते हुए रकुल को ट्रोल भी किया। अब इस मामले पर गिर नेशनल पार्क के अधिकारियों की ओर से बयान जारी किया गया है।

विज्ञापन

रकुल ने नहीं किया किसी नियम का उल्लंघन
नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इस वीडियो पर स्पष्टीकरण जारी किया है। आधिकारिक बयान में कहा गया, 'हमने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। हमने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार (एंट्री गेच) के बाहर का है। हर जगह वहां संरक्षित क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए एक निर्धारित एंट्री गेट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो उस प्रवेश द्वार के बाहर शूट किया गया था। इसलिए हमने स्पष्ट किया है कि यह घटना रेस्ट्रिक्टेड एरिया के अंदर नहीं घटी है और किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। सेंक्चुरी (अभयारण्य) के अंदर आने के बाद, किसी को भी अपनी सफारी गाड़ी से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस एंट्री गेट के बाहर दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद वह चली गईं और फिर वापस लौट आईं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)


 

Rakul Preet Singh Steps Out Of Safari Vehicle In Gir National Park Viral Video Sparks Row Now Officials React
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
15 मई को रिलीज होगी ‘पति पत्नी और वो दो’
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’ एक कॉमेडी ड्रामा है। यह 2019 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। हालांकि, मेन किरदार का नाम वही है, बाकी कहानी अलग होने की संभावना है।

पहले यह फिल्म होली के दौरान 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया। अब 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed