फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul preet singh slams media report open up about not getting telugu films

झूठा दावा: रकुल प्रीत सिंह ने तेलुगु में काम न मिलने की खबर को बताया गलत, कहा- एक साथ छह फिल्में कर रही हूं

Mon, 21 Jun 2021 06:08 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 21 Jun 2021 06:08 PM IST
सार

  • रकुल प्रीत सिंह ने तेलुगु सिनेमा में काम न मिलने की खबर को बताया गलत 
  • एक साथ छह फिल्में कर रही हैं रकुल प्रीत सिंह 
  • ट्विटर पर रकुल ने किया खुलासा 

विज्ञापन
Rakul preet singh slams media report open up about not getting telugu films
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

विस्तार

रकुल प्रीत सिंह आज सुबह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल इस अभिनेत्री को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि उन्हें तेलुगु सिनेमा में काम नहीं मिल रहा है। इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने जवाब दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की रिपोर्ट्स पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे गलत बताया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने कहा वो फिलहाल छह फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और इससे अधिक वो एक साथ नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन


इस बात से हैरान है रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने इस खबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मैं हैरान हूं कि मैंने ऐसा कब कहा है। दोस्तों साल में सिर्फ 365 दिन होते हैं और अगर आप 6 से अधिक फिल्मों की डेट एडजस्ट करने में मेरी मदद कर सकते हैं तो मेरी टीम की मदद करिए। क्योंकि अभी मैं छह फिल्में कर रही हूं। इसी के साथ उन्होंने  हैशटैग डाला जिसमें उन्होंने लिखा 'हेडलाइन के लिए कुछ भी।'
विज्ञापन

 
 

Rakul preet singh slams media report open up about not getting telugu films
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स का दावा- नहीं मिल रही रकुल को तेलुगु फिल्में

रकुल प्रीत सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी सक्रिय हैं। इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि रकुल ने एक बातचीत में ये कहा था कि उन्हें अब तेलुगु फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि वो लगातार बॉलीवुड में फिल्में करने में व्यस्त हैं। आखिरी बार अभिनेत्री को साल 2020 में डायरेक्टर निथिन की फिल्म 'चेक' में देखा गया था। इस फिल्म में रकुल के अलावा प्रिया प्रकाश वारियर भी मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अपना जादू बिखेरने में नाकामयाब हुई थी।

सरदार का ग्रैंडसन में अर्जुन के साथ आई थीं नजर

हाल ही में रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। इसके अलावा अगर रकुल प्रीत की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही अनुभूति कश्यप की कैंपस कॉमेडी-ड्रामा 'डॉक्टर जी', अजय देवगन की 'मेडे', इंद्र कुमार की एक कॉमेडी फिल्म और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित 'छत्रीवाली' में नजर आने वाली हैं। सरदार का ग्रैंडसन को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं मिली। रकुल ने 2014 में 'यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वो साउथ सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed