फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani planning honeymoon after Bade Miyan Chote Miyan release said Vashu Bhagnani

Rakul-Jackky: बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद हनीमून पर जाएंगे जैकी-रकुल, वाशु भगनानी ने किया खुलासा

Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
सार

वाशु भगनानी बताया कि इस शादी समारोह में शामिल होने वाले सभी लोग काफी खुश थे। इसके अलावा उन्होंने रकुल और जैकी के हनीमून की योजना पर भी बात की।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani planning honeymoon after Bade Miyan Chote Miyan release said Vashu Bhagnani
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी - फोटो : stories by joseph radhik

विस्तार

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। गोवा में दोनों ने 21 फरवरी को सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर नए जोड़े की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, शादी के बाद जैकी के पिता वाशु  भगनानी ने हाल ही में एएनआई से बात करते हुए रिसेप्शन और नवविवाहित जोड़े के हनीमून की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

विज्ञापन

Gullak Season 4: वेब सीरीज 'गुल्लक सीजन 4' की शूटिंग पूरी, निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह

विज्ञापन

हनीमून पर कब जाएंगे रकुल-जैकी?

साक्षात्कार में वाशु भगनानी ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से सबकुछ अच्छे से परंपराओं के अनुसार हुआ। उन्होंने बताया कि इस शादी समारोह में शामिल होने वाले सभी लोग काफी खुश थे। इसके अलावा वाशु ने रकुल और जैकी के हनीमून की योजना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नौ अप्रैल को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद वे अपने हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं।
Tamil Superstars: ये हैं तमिल सिनेमा के सबसे अमीर सितारे, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

मुंबई में देंगे रिसेप्शन पार्टी

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "बड़े मियां (वाशु) का आदेश है कि जैसे ही फिल्म रिलीज होगी, दूसरे दिन फ्लाइट पकड़ो और एक महीने के लिए हनीमून मनाकर आओ।" इस बातचीत के दौरान वाशु ने बताया कि किन्हीं वजहों से कई लोग इस शादी में शामिल नहीं हो सके थे, जिनके लिए वे मुंबई में अपने आवास पर रिस्पेशन पार्टी देंगे। इस शादी के बाद वाशु भगनानी का परिवार आज मुंबई लौट आया। गोवा के हवाई अड्डे पर उन्हें देखा गया। इस दौरान पैपराजी के कैमरे में वे कैद हो गए।
Shahid Kapoor: 'मैंने नहीं कहा कि किरदार को पसंद करें', 'कबीर सिंह' की आलोचना पर अब शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed