फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TVF Wraps web series gullak season 4 shooting makers shares poster show will be release soon

Gullak Season 4: वेब सीरीज 'गुल्लक सीजन 4' की शूटिंग पूरी, निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह

Thu, 22 Feb 2024 11:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 22 Feb 2024 11:17 PM IST
सार

'गुल्लक' के निर्माताओं ने सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। यह सीरीज एक मध्यम वर्गीय परिवार के दैनिक जीवन के सच को दिखाती है।

विज्ञापन
TVF Wraps web series gullak season 4 shooting makers shares poster show will be release soon
गुल्लक 4 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज 'गुल्लक' के चौथा भाग अब जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। इस सीरीज ने अपनी दमदार और पारिवारिक खट्टी-मीठी कहानी के जरिए लोगों के दिल में खास जगह बनाई। सीरीज के तीनों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं अब दर्शक बेसब्री से इसके चौथे भाग का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीरीज के निर्माताओं ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है।

विज्ञापन


जल्द होगी रिलीज डेट की घोषणा
टीवीएफ के 'गुल्लक' ने अपने बहुप्रतीक्षित चौथे सीजन का फिल्मांकन पूरा कर लिया है। यह सीरीज एक मध्यम वर्गीय परिवार के दैनिक जीवन के सच को दिखाती है। यह आईएमडीबी की वर्ल्ड टॉप 250 टीवी शो की सूची में 83वें स्थान पर है। चौथे सीजन के पूरा होने की घोषणा से फैंस रोमांचित हो गए हैं। हालांकि, अभी तक शो के प्रसारण की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

Actress: एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ इन हसीनाओं ने अभिनय में आजमाई किस्मत, दमदार अदाकारी से जीता दर्शकों का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस हुए उत्साहित
निर्देशक श्रेयांश पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। 'गुल्लक 4' का एक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'गुल्लक सीजन 4 की शूटिंग खत्म। हर हर महादेव।' इसके साथ उन्होंने 'गुल्लक सीजन 4' के पूरे क्रू सदस्यों की एक तस्वीर साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'थके हुए शरीर, खुश आत्माएं, मुस्कुराते हुए चेहरे और ढेर सारी यादें। इस तरह हमने समापन किया।' इस पोस्ट के बाद से फैंस उत्साहित हो गए और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर की गई थी शोले-दीवार, इस वजह से आज तक नहीं देखी दोनों फिल्म

सीरीज के कलाकार
इससे पहले 'गुल्लक' के अभिनेता हर्ष मायर ने अपने 'गुल्लक' सह-कलाकारों के साथ एक तस्वीर साझा की थी और कैप्शन में लिखा था, 'ये चार लोग एक साथ...? इसका केवल एक ही मतलब हो सकता है। लोडिंग..गुल्लक।' श्रेयांश पांडे द्वारा निर्मित सीरीज परिवार की छोटी-छोटी खुशियों, दुखों और भावनाओं को पेश करती है। 'गुल्लक 4' सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे।
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' का हिस्सा बने अली फजल, फिल्म में सनी देओल के साथ निभाएंगे अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed