फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid Kapoor broke silence on the criticism of Kabir Singh After 4 years know what tbmauj Actor said

Shahid Kapoor: 'मैंने नहीं कहा कि किरदार को पसंद करें', 'कबीर सिंह' की आलोचना पर अब शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 22 Feb 2024 11:03 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:03 PM IST
सार

शाहिद कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' की आलोचना को लेकर चार साल बाद चुप्पी तोड़ी है। कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। हालांकि, महिलाओं के किरदार को लेकर फिल्म की आलोचनाएं भी देखने को मिली थी।

विज्ञापन
Shahid Kapoor broke silence on the criticism of Kabir Singh After 4 years know what tbmauj Actor said
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। 9 फरवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। हाल ही में शाहिद नेहा धूपिया के टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' में नजर आएं। शाहिद इस शो के छठे सीजन के पहले मेहमान के तौर पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की।

विज्ञापन

लोगों की राय का करता हूं सम्मान
शो में शाहिद ने साल 2019 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर भी बात की। कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। हालांकि, फिल्म को लेकर इसकी आलोचना भी हुई थी। दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया को लेकर शाहिद ने चार साल बाद अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा फिल्म को लेकर सभी के अलग-अलग राय की सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा काम किरदार निभाना
शाहिद ने आगे कहा, 'मैं यहां आपको किसी किरदार को पसंद करने के लिए मनाने नहीं आया। मैं यहां किरदार को निभाने आया हूं। सिनेमा को ऐसा ही होना चाहिए, जो ईमानदारी से समाज को आईना दिखाए। मेरा काम किरदार निभाना था। बाकी दर्शकों का काम है कि वे इसके बारे में क्या सोचते हैं। अगर इसमें कुछ स्वीकार करने लायक नहीं है तो हमें इस बारे में बात करनी चाहिए, लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि आप सिनेमा के नाम पर कुछ भी नहीं बना सकते। इस बात कोई मतलब नहीं है'।
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर की गई थी शोले-दीवार, इस वजह से आज तक नहीं देखी दोनों फिल्म

विज्ञापन

होनी चाहिए रचनात्मक स्वतंत्रता
शाहिद ने आगे कहा, 'रचनात्मक स्वतंत्रता होनी चाहिए। हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जहां लोगों की अलग-अलग राय होती है। इसलिए मैं हर किसी की राय से खुश हूं और सभी की राय का सम्मान करता हूं'।
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' का हिस्सा बने अली फजल, फिल्म में सनी देओल के साथ निभाएंगे अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed