फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Marriage Actress To Opt For No Phone Policy At Their Wedding In Goa

Rakul Preet Singh: सख्त नियमों के बीच सात फेरे लेंगे रकुल और जैकी, मेहमानों को नहीं होगी फोन रखने की इजाजत!

Mon, 08 Jan 2024 10:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 08 Jan 2024 10:56 PM IST
सार

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में शामिल रकुल प्रीत सिंह जल्द जैकी भगनानी के साथ शादी करने वाली हैं। रकुल लंबे समय से जैकी को डेट कर रही हैं और अपने रिलेशन को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं। फरवरी के महीने में यह कपल गोवा में सात फेरे लेगा। रकुल और जैकी डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। अब कपल की वेडिंग से जुड़ी अपडेट सामने आई है।
 

विज्ञापन
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Marriage Actress To Opt For No Phone Policy At Their Wedding In Goa
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी के शादी की ज्यादातर रस्में गोवा में होगी। कपल अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहता है। गोवा में 22 फरवरी को रकुल और जैकी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रकुल और जैकी की इस अपकमिंग शादी में परिवार के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। शादी प्राइवेट, लेकिन अलग तरह के नियमों के बीच होगी।
विज्ञापन


शादी में मेहमानों को नहीं होगी फोन रखने की इजाजत
खबरों की मानें तो अभिनेत्री रकुल और जैकी दोनों ही काफी प्राइवेसी पसंदीदा इंसान हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट ही रखना पसंद करते हैं। ऐसे में कपल ने मिलकर अपनी शादी के लिए सख्त नियम बनाए हैं। खबरों की मानें तो रकुल और जैकी की शादी में मेहमानों को फोन की इजाजत नहीं होगी। इस खबर ने रकुल के फैंस को काफी निराश जरूर कर दिया है। खबर है कपल की दो दिन वेडिंग फंक्शन हो सकती है।
विज्ञापन


Ram Mandir: राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे रणदीप हुड्डा, मुस्कान के साथ स्वीकारा निमंत्रण
विज्ञापन
विज्ञापन


कपल जल्द शुरू करेंगे शादी की तैयारियां
दोनों अपनी शादी की साज-सज्जा और थीम पर भी बारीकी से नजर रख रहे हैं। अपनी शादी की तैयारियां शुरू करने से पहले रकुल और जैकी हाल ही में थाईलैंड में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। बता दें कि रकुल और जैकी ने 2021 में एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। तब से फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Yash: मृतक फैंस के परिवार वालों से मिलने पहुंचे केजीएफ एक्टर यश, दी सांत्वना, वीडियो हुआ वायरल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed