Ram Mandir: राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे रणदीप हुड्डा, मुस्कान के साथ स्वीकारा निमंत्रण
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद रणदीप हुड्डा को भी राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण हासिल हुआ है। अभिनेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
विस्तार
22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने वाले रणदीप हुड्डा नवीनतम अभिनेता हैं। बीते दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को निमंत्रण हासिल हुआ था। वहीं, सोमवार को रणदीप हुड्डा को एक व्यक्तिगत निमंत्रण मिला है। हाथ में निमंत्रण पकड़े अभिनेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।
रणदीप हुड्डा को मिला निमंत्रण
सोमवार को, समाचार एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स हैंडल ने राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त करते हुए रणदीप की एक तस्वीर साझा की। इसमें रणदीप भूरे रंग की टीशर्ट और जींस पहने हाथ में निमंत्रण पकड़े मुस्कुराते देखे जा सकते हैं। रविवार को रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, आरएसएस कोंकण के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुडपे और निर्माता महावीर जैन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता और राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया गया।
राम मंदिर परिसर की विशेषता
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को अयोध्या में एक लाख से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने पहले कहा था कि पारंपरिक नागर शैली में निर्मित राम मंदिर परिसर की लंबाई (पूर्व-पश्चिम दिशा) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची है, और इसमें कुल 392 स्तंभ और 44 द्वार हैं।
Salaar: प्रभास, पृथ्वीराज और प्रशांत नील ने मनाया सलार की सफलता का जश्न, केक काट कर खुशी से झूमते दिखे सितारे
Actor Randeep Hooda receives an invitation to attend the 'Pran Pratishtha' ceremony of Ram Temple on January 22nd in Ayodhya, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/L81rmdEGtP
— ANI (@ANI) January 8, 2024
इन सितारों को भी मिला निमंत्रण
श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, सनी देओल और अजय देवगन और सोनू निगम साउथ सुपरस्टार यश और प्रभास समेत कई स्टार्स को न्योता भेजा गया है।
Hanuman: नंगे पैर मंच पर पहुंचकर ‘हनुमान’ के सितारों ने जीते दिल, कमाल की दिख रही फिल्म का कमजोर रहा प्रचार
रणदीप हुड्डा का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर, रणदीप हुड्डा आने वाले दिनों में फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र और लंदन में की गई है। 'स्वतंत्र वीर सावरकर' उत्कर्ष नैथानी और रणदीप हुड्डा द्वारा लिखित है। यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स, लीजेंड स्टूडियो, निर्माता आनंद पंडित, संदीप सिंह और सैम खान द्वारा निर्मित है। रूपा पंडित और जफर मेहदी फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत लेंगी अभिनय करियर से ब्रेक? एनिमल की सफलता पर फूटा अभिनेत्री का गुस्सा!