Raksha Bandhan 2023: सीएम ममता बनर्जी ने बांधी अमिताभ बच्चन को राखी, बिग बी को दिया दुर्गा पूजा का निमंत्रण
देशभर में 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राखी भाई-बहनों में प्यार का प्रतीक होती है। इस मौके पर बहने अपनी सभी भाईयों को राखी बांधती हैं और उनसे सदैव अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। देशभर के आम लोगों की तरह ही रक्षा बंधन का रंग बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं पर भी बखूबी चढ़ा हुआ है। सभी बहने अपने-अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए इधर से उधर सफर कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हमें मुंबई में देखने को मिला जहां पर हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर पहुंचीं।
बॉलीवुड सेलेब्स भी राखी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। इस पर्व पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने मुंहबोली भाई और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' उन्हें राखी बांधने पहुंचीं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल होने के किए लिए मुंबई में हैं, ऐसे में अभिनेता ने रक्षा बंधन के मौके पर ममता बनर्जी को अपने घर पर चाय के लिए इनवाइट किया था। अपने मुंहबोले भाई के बुलावे पर ममता बनर्जी उन्हें राखी बांधने पहुंच गईं।
Anurag Kashyap: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट मिलने पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, सीबीएफसी की उधेड़ी बखिया
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ममता बनर्जी को अपने काफिले के साथ अमिताभ बच्चन के बंगले में जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में गाड़ियों का काफिला 'जलसा' के अंदर जा पहुंचा, जिसमें से एक गाड़ी में सीएम ममता बनर्जी आगे की सीट पर बैठीं नजर आ रही हैं। आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन ममता बनर्जी को कई बार अपने घर पर आने का निमंत्रण दे चुके हैं। ऐसे में जब इस बार ममता बनर्जी मुंबई में हैं तो अभिनेता का निमंत्रण स्वीकार करते हुए वह उनके घर पहुंच गई हैं।
#WATCH | Mumbai: West Bengal CM Mamata Banerjee arrives at Bollywood actor Amitabh Bachchan's residence to tie him rakhi pic.twitter.com/PskjNbf6OY
— ANI (@ANI) August 30, 2023
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से मुलाकात करके और उन्हें राखी बांधकर बाहर आ चुकी हैं। जलसा से बाहर आने के बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन ने उनके आवास पर हुई मुलाकात के बारे में बात की। वह बोलीं, 'मैं आज खुश हूं। मैं भारत के 'भारत रत्न' अमिताभ बच्चन से मिलीं और उन्हें राखी भी बांधी। मुझे यह परिवार बहुत पसंद है। वे भारत में नंबर एक परिवार हैं और उनका बहुत योगदान भी...मैंने उन्हें दुर्गा पूजा और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।' बता दें, ममता बनर्जी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारत रत्न कहती हैं।
#WATCH | Mumbai: West Bengal CM Mamata Banerjee speaks on her meeting with Bollywood actor Amitabh Bachchan at his residence.
— ANI (@ANI) August 30, 2023
"I am happy today. I met 'Bharat Ratan' of India Amitabh Bachchan (Mamata Banerjee called Bollywood actor Amitabh Bachchan Bharat Ratan) and also tied… pic.twitter.com/qoTsYbJVFH
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों टीवी के प्रसिद्ध क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को 15वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है, जिसमें वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके साथ ही अभिनेता ने शाहरुख खान के साथ भी एक फिल्म साइन की है।