सोशल मीडिया: ट्विंकल खन्ना ने की राखी सावंत की तारीफ, मिला ये जवाब
राखी सावंत ने अपनी तारीफ पर अभिनेत्री और लेखक ट्विंकल खन्ना को हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा है। दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने 'ट्वीक इंडिया' पर एक लेख में राखी सावंत की तारीफ की थी जिसकी वजह से गदगद राखी ने उनको धन्यवाद कहा है।
विस्तार
राखी सावंत ने अपनी तारीफ पर अभिनेत्री और लेखक ट्विंकल खन्ना को हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा है। दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने 'ट्वीक इंडिया' पर एक लेख में राखी सावंत की तारीफ की थी जिसकी वजह से गदगद राखी ने उनको धन्यवाद कहा है। राखी ने खुद को 'वन वुमन आर्मी' कहा है। राखी ने कहा कि वो ऐसी 'वन वुमन आर्मी' हैं, जो जिस चीज पर विश्वास करती हैं, उसके लिए लड़ती हैं।
राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि चाहे जितना भी मजाक बने मैं मजबूती से खड़ी थीं। उन्होंने कहा कि मुझे ट्रोल किया गया और गालियां दी गई, मजाक बनाया गया और इसके बाद भी मैं मजबूत खड़ी थी। ट्विंकल के लेख का जवाब देते हुए राखी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और ट्विंकल की तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा- धन्यवाद ट्विंकल खन्ना आपकी तारीफ मेरे लिए बहुत मायने रखती है। राखी ने ट्विंकल से कहा कि आपने कीमती वक्त निकालकर मेरे बारे में लिखा इसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करती हूं।
राखी ने लिखा कि मुझे इस बात पर गर्व है मैं अपनी और अपने परिवार की देखभाल कर सकती हूं। लोगों के जीवन में हंसी और मनोरंजन लाकर सभी कठिनाइयों को दूर कर सकती हूं ... मुझे यकीन है कि ट्विंकल खन्ना की तरह विनम्र होने में बहुत कुछ लगता है और राखी सावंत की तरह बनने में लोहे का दिल...
सभी जानते हैं कि राखी सावंत इंडस्ट्री में अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं।वो अपने चुलबुले अंदाज से सबको हंसाती रहती हैं और आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने इस मुकाम तक आने के लिए बहुत संघर्ष किया है जिसके बारे में वो अक्सर खुलकर बातचीत भी करती हैं। ये ही वजह है कि जब ट्विंकल खन्ना ने अपने लेख में राखी की तारीफ की तो वो गदगद हो गई और उन्होंने ट्विंकल खन्ना को इसके लिए शुक्रिया कहा।
ट्विंकल ने अपने लेख में लिखा था कि वर्षों से राखी सावंत को इंडस्ट्री में कई नामों से पुकारा जाता रहा है जिसमें कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन, ड्रामेबाज और आइटम गर्ल आदि नाम शामिल हैं, लेकिन इसके बाद भी राखी लगातार अपना काम करती रहीं और वो एक शानदार डांस सीक्वेंस कर रही हैं। वो आत्म जागरुकता के साथ अपना काम कर रही हैं।