फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rakhi sawant talked about her divorce and alimony said she dont want adil khan durrani to get bail

Rakhi Sawant: आदिल को बेल नहीं मिलने देना चाहती हैं राखी सावंत, एक्ट्रेस ने किया पति के प्लान का खुलासा

Wed, 15 Feb 2023 09:01 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 15 Feb 2023 09:01 AM IST
सार

राखी सावंत ने आदिल के साथ अपनी शादी को लेकर बात की और कहा कि वह मर जाएंगी, लेकिन तलाक नहीं देंगी। अभिनेत्री का कहना है कि उनकी जिंदगी के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता और वह आदिल को बेल न मिलने की पूरी कोशिश करेंगी। 

विज्ञापन
rakhi sawant talked about her divorce and alimony said she dont want adil khan durrani to get bail
राखी सावंत - फोटो : social media

विस्तार

राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले जहां एक्ट्रेस के बयान सुर्खियां बटोरते थे, तो अब उनकी शादी को लेकर बवाल मचा हुआ है। आए दिन राखी और आदिल खान दुर्रानी की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आदिल को मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप में राखी जेल भिजवा चुकी हैं। इसके साथ ही राखी का कहना है कि आदिल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी है, लेकिन फिर भी वह तलाक नहीं देना चाहती हैं। इसके पीछे की वजह का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है।

विज्ञापन

rakhi sawant talked about her divorce and alimony said she dont want adil khan durrani to get bail
आदिल-राखी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने आदिल के साथ अपनी शादी को लेकर बात की और कहा कि वह मर जाएंगी, लेकिन तलाक नहीं देंगी। राखी ने कहा, 'कोई मेरी जिंदगी से खिलवाड़ नहीं कर सकता है। मैं मरते दम तक लड़ूंगी और मैं तलाक नहीं दूंगी।' इसके साथ ही राखी आदिल को बेल ने मिलने की भी पूरी कोशिश कर रही हैं। आज यानी 15 फरवरी को कोर्ट में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद बेल पर फैसला लिया जाना है।

TMOCK: वैलेंटाइंस डे पर जेठालाल को आ गई 'दयाबेन' की याद, बोले- अब तो पांच साल हो गए...

विज्ञापन
विज्ञापन

rakhi sawant talked about her divorce and alimony said she dont want adil khan durrani to get bail
राखी और आदिल - फोटो : social media

इसके आगे राखी ने एलिमनी लेने के लिए ऐसा करने के इल्जाम पर भी बात की। राखी ने कहा, 'अगर मुझे एलिमनी लेनी होती हो अपने पहले पति रितेश से ले लेती, जो करोड़पति है। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मेरी असली शादी आदिल के साथ ही है। हमने कोर्ट मैरिज की और रजिस्टर्ड मैरिज भी की है। मैं अभी एलिमनी नहीं, आदिल को बेल न मिलने के बारे में सोच रही हूं। क्योंकि आदिल का कहना है कि वह बेल मिलते ही अपनी गर्लफ्रेंड निवेदिता से शादी करेंगे।'

Love Again Trailer: 'लव अगेन' में सैम ह्यूगन के साथ बनी प्रियंका की जोड़ी, निक जोनस के कैमियो ने जीता दिल

विज्ञापन

rakhi sawant talked about her divorce and alimony said she dont want adil khan durrani to get bail
राखी और आदिल - फोटो : social media

इसके आगे राखी ने कहा, 'मैं लोगों और वकीलों से कहना चाहती हूं कि मुझ पर दाग लगाना बंद करें। पहले से ही मेरे पति ने मुझ पर बहुत दाग लगा दिए हैं। इसके साथ ही राखी ने आदिल से मिलाने वाली एक्ट्रेस शैली के बारे में भी बताया कि कैसे आदिल प्यार का नाम लेकर उन्हें शैली से बात करने से रोक देता था। शैली ने आदिल की असलीयत राखी के सामने लाने की कोशिश भी की, लेकिन आदिल ने उन्हें ब्लॉक करवा दिया था। हालांकि शैली ने पहले राखी को आगाह किया था कि सब प्लानिंग के साथ हो रहा है। 

Box Office Report: क्या 'पठान' को टक्कर दे पाएगा 'शहजादा'? बॉक्स ऑफिस पर 'वारिसु' भी झोंक रही जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed