फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi sawant shares video of wearing bhagwa hijab adopted Islam became Fatima after marriage Adil Khan Durrani

Rakhi Sawant: शादी के बाद ऑरेंज हिजाब पहने नजर आईं राखी, आदिल से निकाह के बाद इस्लाम अपनाकर बनी थीं फातिमा

Sat, 14 Jan 2023 05:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 14 Jan 2023 05:22 PM IST
सार

राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी संग अपनी शादी की खबरों के बीच अब ऑरेंज हिजाब पहने हुए अपना नया वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
Rakhi sawant shares video of wearing bhagwa hijab adopted Islam became Fatima after marriage Adil Khan Durrani
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री राखी सावंत लगातार ही आदिल खान दुर्रानी संग अपनी सीक्रेट शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी लगातार इस बात को कह रही थीं कि उन्होंने आदिल के साथ इस्लाम के तौर तरीकों से शादी की है और उन्होंने इस्लाम भी अपनाया है, लेकिन आदिल इस निकाह को सबके सामने नहीं मान रहे हैं। अब आदिल ने भी अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बयान दिया है। आदिल ने राखी सावंत संग अपनी शादी को स्वीकार किया है और कहा है कि वह अपने परिवार को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच अब इस्लाम अपनाने के बाद राखी सावंत हिजाब पहने नजर आई हैं।

विज्ञापन

Rakhi sawant shares video of wearing bhagwa hijab adopted Islam became Fatima after marriage Adil Khan Durrani
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अब अपना एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह हिजाब पहने नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में राखी सावंत ऑरेंज रंग का हिजाब पहने नजर आ रही हैं। साथ ही इस वीडियो में वह आदिल के साथ मस्ती करती हुई भी दिख रही हैं। इससे पहले भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही राखी ने अपने और आदिल की शादी का खुलासा मैरिज सर्टिफिकेट के जरिए किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)



Mahalakshmi: निर्माता रविंद्र शेखरन ने पत्नी महालक्ष्मी पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस बोलीं-आप मेरे लिए सब कुछ हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi sawant shares video of wearing bhagwa hijab adopted Islam became Fatima after marriage Adil Khan Durrani
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : अमर उजाला

आदिल ने राखी सावंत संग अपनी शादी की बात को मानते हुए कहा, 'मैं और राखी शादीशुदा हैं और हम दोनों साथ में खुश हैं। परिवार को इस बारे में जानकारी है, लेकिन वह अभी इसके लिए राजी नहीं हुए हैं और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। पहले मैं इस बात से इनकार कर रहा था, लेकिन फिर मैंने देखा कि जहां राखी होती हैं, वहां कॉन्ट्रोवर्सी भी होती है। ऐसे में मैंने सोचा कि जब मीडिया में इतनी बातें हो रही हैं तो शादी की बात को मान लेना ही ठीक है।'

'नाटू-नाटू' से पहले बॉलीवुड में कई हिट नंबर दे चुके हैं एमएम कीरावानी

विज्ञापन

Rakhi sawant shares video of wearing bhagwa hijab adopted Islam became Fatima after marriage Adil Khan Durrani
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के साथ इंटरव्यू के दौरान भी राखी ने कहा था कि उन्होंने अपनी मर्जी से आदिल के साथ शादी के बाद इस्लाम अपनाया है और आदिल ने प्यार से उनका का नाम राखी से बदलकर फातिमा रखा है, जो उन्हें बहुत पसंद आया। 

Archana Puran Singh: हरियाणा के बीमा घोटाले पर बनी फिल्म में दिखीं अर्चना, निर्देशक ने बताई पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed