फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Archana Puran Singh appeared in the film on Haryana insurance scam Director Mahesh Nair told whole story

Archana Puran Singh: हरियाणा के बीमा घोटाले पर बनी फिल्म में दिखीं अर्चना, निर्देशक ने बताई पूरी कहानी

Sat, 14 Jan 2023 02:30 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Jan 2023 02:30 PM IST
सार

अपनी शार्ट फिल्म के लिए महेश नायर दो बातों को लेकर आश्वस्त थे। पहली बात तो ये कि कहानी मनोरंजक होनी चाहिए और उसमें एक ट्विस्ट होना चाहिए। 

विज्ञापन
Archana Puran Singh appeared in the film on Haryana insurance scam Director Mahesh Nair told whole story
Hum Dono - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बरसों से लोगों को हंसाती आ रहीं अर्चना पूरन सिंह ने अपने संजीदा अभिनय से एक बार फिर लोगों को चौंकाया है। अरसा पहले फिल्म ‘जलवा’ में नसीरुद्दीन शाह की हीरोइन बनीं अर्चना पूरन सिंह ने इस बार कमाल के अभिनेता कुमुद मिश्रा के साथ एक फिल्म में अभिनय किया है। सच्ची कहानियों पर बनी ये फिल्म उस घोटाले पर है, जिसमें बीमा कराने वालों की फर्जी मौत दिखाकर करीब दो सौ करोड़ रुपये का घोटाला कर लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरियाणा और उसके पड़ोसी राज्यों में 200 करोड़ रुपये का एक ऐसा घोटाला सामने आया, जिसमें बीमा कराने वाले व्यक्तियों की पॉलिसी के क्लेम का फर्जी भुगतान करा लिया गया। इस शॉर्ट फिल्म में गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के नाम पर हुए इस घोटाले के तार दुर्घटना बीमा का लाभ लेने वाले रैकेट से भी जुड़े हैं। इसी विषय पर निर्माता निर्देशक महेश नायर ने ये फिल्म 'हम दोनों' बनाई है।
विज्ञापन

South vs Bollywood: गोल्डन ग्लोब जीतते ही बदले राजामौली के तेवर? बोले- बॉलीवुड फिल्म नहीं 'आरआरआर'
विज्ञापन
विज्ञापन


नायर कहते हैं, 'इस विषय को चुनने का मेरा निजी कारण है। जैसे-जैसे मेरे माता-पिता बूढ़े होते गए, मुझे एहसास हुआ कि मेडिकल इश्यूज और एक-दूसरे का साथ ही मुख्य विचार थे जो उनके दिमाग में रहते थे। चूंकि हम में से अधिकतर लोग अब एकल परिवारों में रहते हैं और अपने माता-पिता से बहुत दूर हैं। ऐसे में वृद्ध जोड़े अकेलेपन से कैसे निपटते हैं और एक साथी दूसरे के लिए क्या कर सकता है, इसी पर ये फिल्म बनी है।'

Bigg Boss 16: श्रीजिता हुईं बिग बॉस के घर से बेघर, अब्दू की विदाई पर फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट

अपनी शार्ट फिल्म के लिए महेश नायर दो बातों को लेकर आश्वस्त थे। पहली बात तो ये कि कहानी मनोरंजक होनी चाहिए और उसमें एक ट्विस्ट होना चाहिए। दूसरे ये कि कहानी ऐसी हो जो अभिनेताओं को पसंद आए। नायर के मुताबिक, 'मैंने इन दोनों मुद्दों को चुना और इस तरह 'हम दोनों' की कहानी का जन्म हुआ। साथ ही मैं देव आनंद की पुरानी 'हम दोनों' फिल्म का प्रशंसक हूं। वह शीर्षक यहां उचित लगा।
SS Rajamouli: अमेरिकी निर्माता-निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग से मिले राजामौली, बोले- 'भगवान से हुई मुलाकात'

'हम दोनों' की पूरी कहानी 50 साल की उम्र की महिला सरोज के नजरिए से दिखाई गई है। जो हिसार, हरियाणा की रहने वाली हैं। महेश नायर कहते हैं, 'मैं इसे किसी ऐसे व्यक्ति के माध्यम से बताना चाहता था, जिसे लोग जानते हों। अर्चना पूरन सिंह को लोग कपिल शर्मा शो में उनकी हंसी के लिए जानते हैं। एक लंबे समय से उनके अभिनय को किसी ने नहीं देखा तो मैंने उनकी इस लोकप्रिय छवि के खिलाफ उन्हें इस किरदार में लिया। उन्हें रोल बेहद पसंद आया और वो इसे तुरंत करने के लिए तैयार हो गई। फिल्म में उन्होंने जिस शानदार तरीके से अभिनय किया हैं, वो देखते बनता हैं। वह एक बहुत अद्भुत प्रतिभा हैं।'
OTT Bold Actress: ओटीटी पर इन एक्ट्रेस ने पार कीं बोल्डनेस की हदें, बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed