Rakhi Sawant: राखी सावंत ने पति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- मुझे सीढ़ी बनाकर सुपरस्टार बने आदिल खान
राखी सावंत ने एक बार फिर आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी का कहना है कि आदिल ने उनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में राखी की मां जया भेड़ा का निधन हुआ था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान राखी अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ नजर आई थीं, लेकिन अब उनके रिश्तो के बीच कड़वाहट पैदा हो गई है। हाल ही में राखी ने आदिल पर बेवफाई करने का आरोप लगाया है। अब राखी सावंत ने एक बार फिर आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी का कहना है कि आदिल ने उनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने एक के बाद एक आदिल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले तक जो राखी, आदिल के प्यार में पूरी तरह से डूबी हुई थीं, अब उनके सुर एकदम से कैसे बदल गए। राखी ने कहा कि आज भी मैं आदिल से प्यार करती हूं। आज भी मैं निकाह में हूं। आज भी मैं आदिल खान की बीवी हूं, लेकिन जब एक औरत के साथ कुछ गलत होता है तो क्या मैं मीडिया की या देश की जनता की मदद नहीं ले सकती।
Aashiqui 3: आशिकी 3 में कार्तिक संग रोमांस करने को तैयार सारा अली, पंकज त्रिपाठी भी आएंगे नजर?
राखी ने आदिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि हां बिल्कुल मेरा मिस यूज हुआ है। मैं एक सेलिब्रिटी थी और वह एक मैसूर के सामान्य लड़के थे, जो एक रुपये लेकर यहां आए थे और आज उन्हें देश के घर-घर में पहचान मिली है। इतना आसान नहीं है...आदिल सेलिब्रिटी बनना। शाहरुख, सलमान, आमिर, इतने बड़े-बड़े सुपरस्टार बनना इतना आसान नहीं है। आदिल तुम मुझे सीढ़ी बनाकर सुपरस्टार नहीं बन सकते।
Wolf Motion Poster Out: 'वॉल्फ' का मोशन पोस्टर जारी, दमदार लुक में नजर आए प्रभुदेवा
इसके साथ ही राखी सावंत ने आदिल खान को सुपरस्टार की तरह पेश ना करने के लिए मीडिया को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आदिल ने मेरा गलत इस्तेमाल किया है। मैं नहीं चाहती कि आप लोग उसका इंटरव्यू करो और उसे सुपरस्टार बनाओ। अगर, आप लोगों को उसका इंटरव्यू करना है तो राखी सावंत का बायकॉट कर दो।
Ant-Man and The Wasp Quantumania: निर्देशक संग फैन इवेंट में शरीक हुए 'एंटमैन' के सितारे, फैंस से हुए रूबरू