सनी लियोनी के कारण राखी सावंत ने किया किस और एक्सपोज?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइटम डांस गर्ल राखी सावंत ने सनी लियोनी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वे सनी लियोनी के कारण 'धर्मसंकट' में फंस गई थीं। उनका कहना है कि उन्हें सनी के कारण ही फिल्म में एक्सपोज करना पड़ा है।
राखी ने इस हफ्ते रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के बारे बात करते हुए, अपनी मजबूरी से जुड़ा यह खुलासा किया है।
राखी ने बेबाकी में कहा कि 'मुझे किस करना होगा तो करूंगी। एक्सपोज़ करना पड़ेगा तो भरपूर करूंगी। आजकल यही चलता है। लोगों को वही पसंद है जो सनी लियोनी करती है।'
इस मौके पर राखी ने कहा कि 'हमें अपनी लक्ष्मण रेखा पार करनी पड़ती हैं। मैं अंग प्रदर्शन नहीं करूंगी तो किसी और को फिल्म मिल जाएगी। इसलिए मैं मजबूर हूं।'
मुझे अपनी शक्ल बुरी लगने लगी है
राखी मानती हैं कि हमेशा विवादों में घिरे रहने की वजह से उनकी जिंदगी नकारात्मक हो गई है। वह कहती हैं, 'लोगों ने मुझे निगेटिव बना दिया। अब मुझे भी अपनी शक्ल बुरी लगने लगी है। इन सब विवादों की वजह से मुझे नहीं लगता कि कोई लड़का मुझसे शादी को तैयार होगा। लेकिन मुझे इसका गम नहीं।'
राखी सावंत मानती हैं कि फिल्मी परिवार से ना होने की वजह से उन्हें अपनी जगह बनाने में खासी दिक्कतें पेश आईं। उन्होंने कहा, 'मैं अमिताभ बच्चन या शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी तो हूं नहीं कि मेरे लिए सब आसान हो।'
पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुकी राखी सावंत फिर से राजनीति के मैदान में जाने को तैयार हैं। लेकिन साथ ही वह कहती हैं, 'रोजी रोटी कमाने के लिए फिल्मों में वापस आना पड़ा।'