फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant files anticipatory bail petition in Bombay HC to avoid arrest in Sherlyn Chopra case

Rakhi Sawant: राखी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, शर्लिन केस में गिरफ्तारी से बचने को दी अग्रिम जमानत की अर्जी

Mon, 23 Jan 2023 05:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 23 Jan 2023 05:32 PM IST
सार

बीते दिनों राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा द्वारा किए गए केस में एक्शन लेते हुए राखी सावंत को कस्टडी में ले लिया था। हालांकि, घंटों तक पूछताछ करने के बाद ड्रामा क्वीन को शाम में छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
Rakhi Sawant files anticipatory bail petition in Bombay HC to avoid arrest in Sherlyn Chopra case
राखी सावंत - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां एक तरफ उनकी निजी जिंदगी में उत्थल-पुत्थल मची हुई है, वहीं दूसरी तरफ शर्लिन चोपड़ा के केस में गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। बीते दिनों राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा द्वारा किए गए केस में एक्शन लेते हुए राखी सावंत को कस्टडी में ले लिया था। हालांकि, घंटों तक पूछताछ करने के बाद ड्रामा क्वीन को शाम में छोड़ दिया गया था। लेकिन राखी ऐसा दोबारा नहीं होने देना चाहती हैं। इसी कारण से अभिनेत्री ने आज बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है।  

विज्ञापन

 Rahul Athiya Wedding Live: तैयार हो गया शादी का मंडप, कुछ ही देर में सात फेरे लेंगे राहुल-अथिया

विज्ञापन

Rakhi Sawant files anticipatory bail petition in Bombay HC to avoid arrest in Sherlyn Chopra case
शर्लिन चोपड़ा, राखी सावंत - फोटो : social media

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद हाल ही में अंबोली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए राखी सावंत को हिरासत में लिया था। हालांकि, अब राखी सावंत गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गई हैं। दरअसल, आज अभिनेत्री ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है। एनआई द्वारा साझा किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, 'ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। राखी सावंत पर महिला मॉडल यानी शर्लिन चोपड़ा के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल करने का आरोप है। मॉडल की शिकायत के बाद अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।' 

Rakhi Sawant files anticipatory bail petition in Bombay HC to avoid arrest in Sherlyn Chopra case
शर्लिन चोपड़ा, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने बीती 19 तारीख  को हिरासत में लिया था, जिसकी वजह शर्लिन चोपड़ा से चल रहा उनका विवाद था। शर्लिन चोपड़ा ने बीते साल 9 नवंबर 2022 को राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अभिनेत्री ने राखी पर आरोप लगाया था कि ड्रामा क्वीन ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं शर्लिन के मुताबिक राखी बिना मतलब ही उनके, राज कुंद्रा और साजिद खान के बीच चल रही लड़ाई में कूद पड़ी थी, जिसके बाद राखी ने सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा की बोल्ड तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसी मामले में राखी सावंत को हिरासत में ले लिया गया था।
TMKOC: 'जेठालाल' को छोड़ 'बाघा' के साथ नजर आईं 'दयाबेन', हैरान हुए लोग, जानिए क्या है पूरा माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed