फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Athiya Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे अथिया-केएल राहुल, समारोह से सामने आईं पहली तस्वीरें

Mon, 23 Jan 2023 08:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 23 Jan 2023 08:30 PM IST
खास बातें

Athiya Rahul Marriage Live News in Hindi: मंडप सज चुका है और शादी की तैयारियां हो गई हैं। आज केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 23 जनवरी वह तारीख है जब यह जोड़ा सात फेरों संग जिंदगी भर का साथ निभाने की कसमें और वचन लेकर एक दूसरे के हो जाएंगे। इस खास मौके पर हम आपको दोनों की शादी से जुड़ा हर अपडेट बता रहे हैं।

 

विज्ञापन
KL Rahul Athiya Shetty Wedding Live Updates: Suniel Shetty Daughter Marriage Ceremony at 4PM Today in Mumbai
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : insta

लाइव अपडेट

08:29 PM, 23-Jan-2023
अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर केएल राहुल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
07:44 PM, 23-Jan-2023
सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के रिसेप्शन पर मीडिया कर्मीयों के साथ बड़ा अपडेट साझा किया है। दरअसल, पैपराजी को मिठाइयां देने आए सुनील शेट्टी ने बताया है कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।
विज्ञापन
06:38 PM, 23-Jan-2023

सुनील शेट्टी ने अपने बेटी की शादी की पुष्टि करते हुए कहा, 'आधिकारिक तौर पर शादी हो चुकी है और मैं अब ससुर बन गया हूं।'

 

05:55 PM, 23-Jan-2023
अथिया शेट्टी और केएल राहुल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने बाहर आकर मीडिया को मिठाइयां बांटी हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है यह नवविवाहित कपल 6:30 बजे पहली बार पति-पत्नी के रूप में सबके सामने आएगा।    
05:47 PM, 23-Jan-2023
दुल्हे राजा यावी केएल राहुल की मां और अथिया की बेस्ट फ्रेंड मानी जाने वाली कृष्णा श्रॉफ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गई हैं। इनके साथ ही बोनी कपूर बेटी अंशुला कपूर को भी वेन्यू पर स्पॉट किया गया है।
04:32 PM, 23-Jan-2023
बता दें कि शादी के बाद राहुल और अथिया हनीमून पर नहीं जाएंगे। रिसेप्शन के बाद दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे। जहां केएल राहुल अपने अगले टूर्नामेंट के लिए जाएंगे वहीं, अथिया अपने नए वेंचर लॉन्च के लिए तैयार हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
04:05 PM, 23-Jan-2023
केएल राहुल की शादी में कुछ क्रिकेटर्स भी पहुंच रहे हैं, जबकि टीम इंडिया के कई सितारे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होने की वजह से शादी में नहीं पहुंच पा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर, टीम के मालिक संजीव गोयनका को केएल राहुल द्वारा न्योता दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या जैसे प्लेयर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज की वजह से केएल राहुल की शादी में नहीं जा पाएंगे।
02:56 PM, 23-Jan-2023
सुनील शेट्टी ने घर के बाहर मौजूद मीडिया के लोगों के लिए खाने और पानी का इंतजाम किया है। सुनील शेट्टी चाहते हैं कि उनकी बेटी अथिया की शादी को कवर करने के लिए जितने भी मीडिया के लोग पहुंचे हैं उनका ध्यान रखा जाए। सिर्फ इतना ही नहीं मीडियाकर्मियों के लिए टेंट भी लगवाया गया है।  
02:55 PM, 23-Jan-2023
रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले सात फेरे लेंगे, लेकिन अभी केएल राहुल और उनकी फैमिली और करीबी लोग रेडिसन होटल में रुके हुए हैं। इसी होटल से केएल राहुल की बारात निकलेगी। 
01:57 PM, 23-Jan-2023
बता दें कि दूसरे सेलेब्स की तरह इन दोनों की शादी में भी नो फोन पॉलिसी रहेगी। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को कोई भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की इजाजत नहीं होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और विराट कोहली का भी नाम शामिल है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed