फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Disha vakani aka Dayaben photo goes viral with Tanmay vekaria aka bagha

TMKOC: 'जेठालाल' को छोड़ 'बाघा' के साथ नजर आईं 'दयाबेन', हैरान हुए लोग, जानिए क्या है पूरा माजरा

Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की अभिनेत्री रही दिशा वकानी और बाघा का किरदार निभा रहे कलाकार तन्मय की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर उस दौरान की है, जब दोनों थिएटर किया करते थे। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Disha vakani aka Dayaben photo goes viral with Tanmay vekaria aka bagha
Disha vakani-Tanmay vekaria - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते 14 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लगभग हर घर में देखा जा रहा है। यह शो इतने लंबे समय से अपने दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। ये शो अक्सर सोशल मीडिया पर भी छाया रहता है। साथ ही शो के कलाकार भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार शो की लीड अभिनेत्री रहीं 'दयाबेन' और 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स' में काम करने वाले और अपने अंदाज से दर्शकों को हंसाने वाले बाघा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Disha vakani aka Dayaben photo goes viral with Tanmay vekaria aka bagha
Disha vakani-Tanmay vekaria - फोटो : social media

दिशा वकानी और तन्मय की तस्वीर वायरल
दरअसल, दयाबेन यानी अभिनेत्री दिशा वकानी और बाघा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों ही कलाकार एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोटो काफी पुरानी है। फोटो में दयाबेन फेम एक्ट्रेस दिशा सूट सलवार में नजर आ रही हैं। वहीं, बाघा यानी तन्मय उनके बराबर में ब्राउन कुर्ते में बैठे दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री और तन्मय की यह तस्वीर उस दौरान की है जब वह थिएटर किया करते थे। उनकी यह तस्वीर एक दम से इंटरनेट पर वायरल हो गई है। 

यह भी पढ़ें-Honey-Shalini: प्यार, शादी, फिर 11 साल बाद तलाक..कुछ यूं हुआ हनी सिंह और शालिनी की स्कूल वाली लव स्टोरी का अंत

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के किरदार को दर्शकों ने दिया प्यार
तन्मय वेकारिया और दिशा वकानी एक लंबे वक्त से ताकत मेहता में काम रहे हैं। हालांकि दिशा वकानी को शो छोड़े हुए वक्त हो चुका है, लेकिन तन्मय अभी भी बाघा के किरदार में देखे जा सकते हैं। दोनों का किरदार दर्शकों को खूब पसंद है। हालांकि अभिनेत्री दिशा वकानी टेलीविजन के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन तारक मेहता शो से जाने के बाद दर्शकों को उनकी वापसी का इंतजार से क्योंकि उन्होंने अपने अभिनय से इस किरदार में जान डाल दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed