Rakhi Sawant: राखी को हिरासत में लिए जाने के बाद शर्लिन पर भड़के राकेश सावंत, बोले- समाज सेवा करती है मेरी बहन
राखी का बचाव करते हुए राकेश सावंत ने शर्लिन चोपड़ा को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि उसने किसी को भी नहीं छोड़ा है।
विस्तार
शर्लिन चोपड़ा की ओर से दर्ज कराए गए केस में अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मॉडल की अनुचित तस्वीरें और वीडियो लीक करने को लेकर फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। अब इस मामले में राखी के भाई राकेश सावंत का बयान सामने आया है। इस पूरे मामले पर बात करते हुए राकेश ने कहा कि उसकी बहन अपनी मां की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण जांच में सहयोग नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, " मां आईसीयू में हैं, क्रिटिकल स्टेज पर हैं। पुलिस इन्वेस्टिगेशन पूरी नहीं कर पाई थी इस लिए शायद वो क्रॉस कर गई वो लिमिट। इसलिए राखी को अरेस्ट किया है।"
राकेश ने आगे राखी को 'महाराष्ट्र की जान' कहा और शर्लिन चोपड़ा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, 'शर्मनाक बात है कि उसने किसी को भी नहीं छोड़ा। पूरा हिंदुस्तान उसको थू-थू करता है, उसको समझना चाहिए कि राखी एक समाजसेवक है। महाराष्ट्र की जान है शान है। ऐसे में उसको ऐसा करना शोभा नहीं देता। भगवान हमारे साथ है। मां के आशीर्वाद से राखी को कुछ नहीं होगा।''
OTT: ओटीटी पर इन महिला किरदारों ने बिखेरा जलवा, दमदार अदाकारी से फैंस को दीवाना बना गईं ये अभिनेत्रियां
वहीं, शर्लिन चोपड़ा ने भी इस मामले में अपनी बात रखी है। राखी को हिरासत में लेने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि राखी उनकी और बॉलीवुड के बीच की लड़ाई में बेवजह कूद गईं। उन्होंने कहा कि साजिद खान और राज कुंद्रा से चल रही लड़ाई में उन्हें बीच में नहीं आना चाहिए था। इस दौरान शर्लिन ने यह भी बताया कि राखी ने मीडिया के सामने पब्लिकली उनकी इंटीमेट तस्वीरें शेयर कीं और उन पर प्रॉस्टिट्यूशन जैसे घटिया इल्जाम लागए। इसलिए उन्होंने राखी के खिलाफ 9 नवंबर को केस दर्ज कराया था।
Anurag Kashyap: पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर अनुराग ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अब फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि...