TRP Week 2: टीआरपी की लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' को जबरदस्त झटका, फिर दर्शकों की पहली पसंद बना 'अनुपमा'
साल 2023 के दूसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट का खुलासा हो गया है। इस हफ्ते लिस्ट में ज्यादा हेर फेर देखने को नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी सीरियल्स की रेटिंग बताने वाली ब्रॉडकास्ट रिसर्च काउंसिल यानी बार्क की रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते टॉप 3 में रहने वाले शो 'अनुपमा' को एक बार फिर दर्शकों का प्यार मिला है। यह शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट पर भी टॉप पर रहा है। लेकिन बीते कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहे शोज 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' की टीआरपी रिपोर्ट ने सबको निराश किया है। ये दोनों ही सीरियल टॉप 10 की लिस्ट में आखिरी पायदान पर रहे हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड्स में जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सा शो किस पायदान पर रहा....
अनुपमा
बार्क रिपोर्ट में इस हफ्ते एक बार फिर पिछले साल से पहले नंबर पर बना हुआ स्टार प्लस का शो अनुपमा ही रहा। इस शो को इस हफ्ते बंपर टीआरपी मिली है। काफी समय से अनुपमा ने टीआरपी की रेस में मजबूत पकड़ बना रखी है और इस समय इसकी कहानी में हो रही नए किरदारों की एंट्री से आ रहे ट्विस्ट दर्शकों को खूब भा रहे हैं। इस हफ्ते रूपाली गांगुली के शो को 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Kartik Aaryan: शाहिद कपूर के घर में किराएदार बनेंगे कार्तिक आर्यन! हर महीने देंगे इतने लाख किराया
गुम है किसी के प्यार में
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। सीरियल में सई को वीनू की सच्चाई का पता लग गया है, जिसके बाद वह विराट से काफी नाराज है। इस बार शो की रेटिंग में गिरावट होने के बाद भी यह दूसरे नंबर की पोजीशन बनाए रखने में सफल रहा है। गुम है किसी के प्यार में को इस हफ्ते 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
South Stars: अपनी को-स्टार्स पर दिल हार बैठे साउथ के ये सितारे, बना लिया जीवनसाथी
ये रिश्ता क्या कहलाता है
गिरती टीआरपी से परेशान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है को इस हफ्ते कुछ फायदा मिला है। ऐसे में साबित होता है की मेकर्स का शो की कहानी में लाया गया लीप दर्शकों को पसंद आ रहा है। लीप के बाद जहां अक्षरा अपने बेटे के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुकी है, वहीं अभिमन्यु भी अक्षरा को भुलाकर आगे बढ़ चुका है। लेकिन किस्मत दोनों को फिर साथ लाने को तैयारी कर रही है। शो के नए ट्विस्ट के कारण इस हफ्ते तीसरे स्थान पर है। इस हफ्ते शो को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Bollywood Couples: फैंस को पसंद नहीं आए इन एक्ट्रेस के लाइफ पार्टनर, 'बेमेल जोड़ी' बताकर खूब किया ट्रोल
इमली
टीआरपी लिस्ट में इमली चौथे स्थान पर रहा। पिछले हफ्ते यह शो पांचवें स्थान पर खिसक गया था, लेकिन इमली ने एक बार फिर अपना स्थान हासिल कर लिया है। शो को इस हफ्ते 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
फाल्तू
स्टार प्लस का शो फाल्तू पिछले हफ्ते छठे स्थान पर था, लेकिन अब इस शो में चल रहा सीक्वेंस दर्शकों को पसंद आ रहा है। छठे स्थान से यह शो अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। फाल्तू को इस बार 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Alia-Ranbir: एकसाथ भिड़ेंगे आलिया और रणबीर कपूर, 'एनिमल' या 'हार्ट ऑफ स्टोन' कौन मारेगा बाजी?
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज:
| सीरियल का नाम | व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन) | |
| 6. | बिग बॉस 16 | 2.2 |
| 7. | पंड्या स्टोर | 2.0 |
| 8. | ये है चाहतें | 1.9 |
| 9. | कुमकुम भाग्य | 1.9 |
| 10. | कुंडली भाग्य | 1.9 |