बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाका करेंगे राजपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी के बल पर एक खास पहचान बनाने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों बॉलीवुड में सफलता का मजा चख रहे हैं। हैं। लेकिन फिलहाल उनके पास बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की भी दो फिल्में हैं। जिनमें राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
जी हां, बॉलीवुड के मशहूर छोटे डॉन यानि राजपाल यादव बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड की गलियों में अपने अभिनय का प्रदर्शन करने को तैयार हैं। वह बहुत जल्द ही हॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस संबंध में खुद अभिनेता राजपाल यादव का कहना उन्हें कई हॉलीवुड फिल्मों का ऑफर मिला है।
बॉलीवुड और हॉलीवुड के अलावा राजपाल यादव को पास इन दिनों दो नईं तेलुगु फिल्में भी हैं। हालांकि इनके नाम को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है।
'भोपाल: अ प्रेयर फॉर रेन' में दिखे राजपाल
राजपाल का कहना है कि अभी उन्होने सिर्फ दो हॉलीवुड फिल्मों के ही ऑफर स्वीकार किए हैं। जिससे एक फिल्म भोपाल गैस कांड पर है। जिससे 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर बनी फिल्म 'भोपाल: अ प्रेयर फॉर रेन' में उन्हें मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला।
इसमें वह हॉलीवुड अभिनेता मार्टिन शीन तथा मिशा बार्टन के साथ नजर आए। इसके अलावा उनके पास एक और हॉलीवुड फिल्म है। हालांकि अभी उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म का नाम नहीं बताया है। लेकिन उनका कहना है कि इस फिल्म में भी इनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
राजपाल यादव के पास नहीं है नई फिल्मों के लिए डेट
राजपाल यादव के पास इस समय हॉलीवुड, बॉलीवुड के अलावा तेलुगु की भी फिल्में हैं। राजपाल के पास दो तेलगू की फिल्में में हैं और इन दिनों वह तेलुगू फिल्म 'किक 2' का भी हिस्सा हैं।
वहीं बॉलीवुड की भी 17 से 18 फिल्में उनकी झोली में होने से अब उनके पास तारीख की काफी कमी है। नई फिल्मों के लिए उनके पास समय नहीं है। इस समय वो नई फिल्मों को साफ मना कर रहे हैं। राजपाल यादव ने अपने फेसबुक पेज पर ये जानकारी दी है।
राजपाल के अनुसार, इन्हीं तारीखों की बुकिंग में मेरे पास फुर्सत नहीं है इसलिए अब मैं फिलहाल आगे के लिए नहीं सोच सकता हूं। गौरतलब है कि राजपाल के नाम पर कई सुपरहिट फिल्में हैं। अब देखना है कि हॉलीवुड दर्शकों के बीच अपनी कितनी छाप छोड़ पाते हैं।