{"_id":"57b80c204f1c1ba2506ed5ca","slug":"rajnikant-is-a-big-fan-of-pv-sindhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत का दीवाना है जमाना, अब वो हैं इनके बड़े फैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत का दीवाना है जमाना, अब वो हैं इनके बड़े फैन
बीबीसी
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
रजनीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद पीवी सिंधु को बधाइयों का तांता लग गया है। फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने ट्वीट किया है, 'मैं तुम्हारा बड़ा फैन बन गया हूं। बधाई।' रियो ओलंपिक में शुक्रवार को हुए बैडमिंटन के महिला एकल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। उनका स्पेन की विश्व चैपिंयन कैरोलीना मारिन से मुकाबला था। पहले गेम में सिंधु को जीत मिली लेकिन दूसरे और तीसरे गेम में वे आक्रमक कैरोलीना के सामने नहीं टिक पाईं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने भी दी बधाई
पीवी सिंधु
पीवी सिंधु के लिए सोशल मीडिया पर लोग बधाई संदेश दे रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'तुम दिल से खेली। सारे भारत को तुम पर बहुत बहुत गर्व है। इस गर्व का मौका देने के लिए बहुत धन्यवाद।' वहीं सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने लिखा है, 'हमें तुम पर गर्व है, तुम्हारी तिरंगा फहराने की प्रतिबद्धता। तुम्हारा रजत कइयों के स्वर्ण पदक जीतने का रास्ता बनाएगा।' गीतकार अभिजीत ने ट्वीट किया है, 'ये कितना लाजवाब है। बहुत बढ़िया।'