फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao to play 324-year-old man roll in film Raabta

'राब्ता' में राजकुमार राव निभा रहे 324 साल के बुड्ढे का रोल

Fri, 21 Apr 2017 08:01 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Fri, 21 Apr 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao to play 324-year-old man roll in film Raabta
राजकुमार राव

नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर राजकुमार राव बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म 'ट्रैप्ड' रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन राजकुमार की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। एक बार फिर राजकुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


 ये भ्‍ाी पढ़ें- 44 की उम्र में 'ओए ओए गर्ल' ने की दूसरी शादी, बेटे की उम्र है 24 साल
विज्ञापन


खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव 324 साल के बुड्ढे का किरदार निभाएंगे। हाल ही में 'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके ट्रेलर में राजकुमार राव की एक झलक दिखाई दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये भ्‍ाी पढ़ें- ऐश-अभिषेक की शादी को पूरे हुए 10 साल, देखें मेंहदी से लेकर शादी तक का एलबम

राजकुमार राव के ‌इस लुक के लिए फिल्म मेकर दिनेश विजान ने लॉस एंजल्‍स से खास मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया था। राजकुमार को 324 साल के बुड्ढे का लुक देने के लिए 6 घंटे लगते थे। दिनेश विजान ने बताया कि राजकुमार ने इस रोल के लिए अपना बॉडी पॉस्चर और आवाज तक बदल ली।

इतना ही नहीं राजकुमार ने अपने शरीर पर टैटू भी गुदवाए। राजकुमार राव ने अपने लुक के बारे में बताते हुए कहा कि मेकअप के दौरान वो पसीने से भीग जाते थे। लेकिन ये रोल करने में उन्हें काफी मजा आया। रोल छोटा है लेकिन दमदार है। 

फिल्म के ट्रेलर में देखें झलक...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed