फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao Film Shahid Director Hansal Mehta talks about tough phase in life wife Safeena brought stability

Hansal Mehta: 'मैं बहुत शराब पीता था...', हंसल मेहता ने अपने जीवन के कठिन दौर को किया बयां

Fri, 22 Sep 2023 10:41 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 22 Sep 2023 10:41 AM IST
सार

हंसल मेहता ने अपने जीवन के उन पलों को साझा किया, जब 30 के दशक में उन्होंने शराब पीना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सफीना हुसैन ने उन्हें इन सबसे बाहर आने में मदद की।    

विज्ञापन
Rajkummar Rao Film Shahid Director Hansal Mehta talks about tough phase in life wife Safeena brought stability
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने निर्देशक हंसल मेहता ने कई शानदार फिल्मों को निर्देशित किया है। उन्होंने 'सिटीलाइट्स', 'शाहिद', 'अलीगढ़' और 'दस कहानियां' जैसी कई अन्य फिल्मों को निर्देशित किया है। बड़े पर्दे पर उन्होंने भले ही कई कहानियों को निर्देशित किया है, मगर अपनी रियल लाइफ कहानी को पर्दे से छुपाए रखने में वह सफल रहे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हंसल मेहता ने अपने जीवन के उस कठिन दौर को बताया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी सफीना हुसैन ने उन्हें इन सबसे बाहर आने में मदद की। 
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Wedding: आ गई परी-राघव के विवाह की शुभ घड़ी, दोनों उदयपुर रवाना
विज्ञापन


अपने कठिन दौर को किया साझा
इंटरव्यू के दौरान हंसल मेहता ने अपने जीवन के उन पलों को साझा किया, जब 30 के दशक में उन्होंने शराब पीना शुरू किया था। निर्देशक ने कहा, मैं जब 25-30 वर्ष का था, खासकर जब मैंने 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल पर मत ले यार' बनाई थी। उस समय में 31 या 32 साल का था और 6 से 7 सालों तक मेरी जिंदगी में यही दौर रहा था। फिर मुझे एहसास हुआ कि कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा। उस वक्त सब चीजें बस खराब हो रही थीं, गलत हो रही थीं। मेरी फिल्में भी कुछ खास चल नहीं रही थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

परी-राघव के विवाह की सजावट के लिए पश्चिम बंगाल से आए आर्टिस्ट? यह होगी थीम

जीवन के कठिन समय को कैसे किया पार 
हंसल मेहता ने आगे बताया, 'मैं अलग रहने लगा था। एक ही वक्त में काफी सारी चीजें हुईं। वहां मेरे बच्चे थे और मुझे पता ही नहीं था कि मैं अपनी जिम्मेदारियां कैसे निभाऊं। मैं बहुत ज्यादा शराब पीता था, जो मेरे स्वास्थ के लिए भी ठीक नहीं थी।' इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि उस कठिन समय को कैसे पार किया जाए। तो उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपनी पत्नी को दिया कि उनसे मिलने के बाद उनके जीवन में थोड़ी स्थिरता आई। 
Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? कंगना रणौत के बड़े बयान ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल

'शाहिद के बाद मुझे अपना काम पसंद'
'अलीगढ़' निर्देशक ने कहा, 'उसके आने के बाद धीरे-धीरे इन सबसे बाहर आने में मदद मिली। इसमें भी काफी समय लगा। मेरा मतलब कि शुरुआत में उसे भी काफी मुश्किल हो रहा था कि कितना पीते हो। उसने मुझे बताया और फिर यह एक चीज बन गई जिस पर मुझे काम करना था। मैं कोई शराबी नहीं था, लेकिन मैं शराब पीता था। मैं अभी भी कभी-कभी पीता हूं, लेकिन मुझे पता होता है कि कितनी मात्रा में पीनी है, जिससे अगले दिन मैं काम भी कर सकूं। मेरा फोकस अब धीरे-धीरे बदल रहा है। 'शाहिद' के बाद से मुझे अपना काम पसंद है।' 
बिग बॉस से ठगे गए एल्विश यादव! खुलासा कर हिलाया सिस्टम

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed