{"_id":"5b72c8fb42c79241837db312","slug":"rajkumar-rao-starrer-film-stree-new-teaser-has-been-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांव के मर्दों में बढ़ा 'स्त्री‘ का खौफ,जान बचाने के लिए राजकुमार राव से बनवा रहे हैं लेडिज कपड़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गांव के मर्दों में बढ़ा 'स्त्री‘ का खौफ,जान बचाने के लिए राजकुमार राव से बनवा रहे हैं लेडिज कपड़े
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री‘ काफी सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म का अब तक ट्रेलर और दो गानों रिलीज हो चुके हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस बीच 'स्त्री‘ का नया टीजर रिलीज हो गया है। यह टीजर भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। बात करें टीजर की तो इसमें राजकुमार राव ट्रेलर के किरदार में नजर आ रहे हैं।
मस्त कॉमेडी से भरपूर इस टीजर में गांव के सभी मर्द 'स्त्री‘ यानी चुड़ैल के डर से महिला की ड्रेस सिलवाने राजकुमार राव के पास आते हैं। गांव के मर्दों में चुडै़ल का इतना खौफ है कि हर कोई महिला के कपड़े सिलवाने के लिए राजकुमार राव को अपनी पसंद भी बता रहा है। गौरतलब है कि फिल्म 'स्त्री' में चुड़ैल का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कर रही हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के फर्स्ट लुक से हुआ है।

फिल्म के नए लुक में श्रद्धा कपूर एकदम डरावनी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर का लुक हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कॉन्ज्यूरिंग' की नन से प्रेरित है।दिनेश विजान की इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देगी। वहीं बात करें 'स्त्री' की कहानी की तो यह फिल्म कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है।
कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। वह चुड़ैल रात को गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और जो भी दरवाजा खोलता उसकी मौत हो जाती थी। इसके बाद उस भूतिया चुड़ैल के साये से बचने के लिए लोगों ने अपने घर की दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया। फिल्म 'स्त्री' 31 अगस्त हो रिलीज होगी।