'मेड इन चाइना' का पहला पोस्टर रिलीज, गुजराती बिजनेसमैन राजकुमार राव संग नजर आईं मौनी रॉय
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on
सोमवार को राजकुमार राव और मौनी रॉय ने 'मेड इन चाइना' के पहले पोस्टर को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हैं। जहां इसके फैंस इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर में दोनों ही सितारे एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ ही फिल्म 'मेड इन चाइना' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
A post shared by mon (@imouniroy) on
खबरों की मानें तो 'मेड इन चाइना' में मौनी रॉय मुंबई की मध्य वर्ग की लड़की की भूमिका में दिखाई देंगी जो डांसिंग की दीवानी है। वहीं राजकुमार राव एक गुजराती व्यापरी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में राजकुमार के किरदार का नाम रघु है तो वहीं मौनी रुकमणी के किरदार में दिखाई देंगी हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी।