फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajesh Khanna revealed Dimple Kapadia refused to give him divorce actor old video goes viral on Internet

Rajesh-Dimple: अलग रहने के बाद भी डिंपल ने पति को नहीं दिया था तलाक, अभिनेता ने इसे बताया था दिलों का रिश्ता

Thu, 02 May 2024 02:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 02 May 2024 02:20 PM IST
सार

बॉलीवुड के टॉप अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की प्रेम कहानी अनोखी है। डिंपल की जब शादी हुई तब वह सिर्फ 16 साल की थीं और वह खुद 31 साल के थे। हालांकि, इस प्रेम कहानी को मंजिल नहीं मिल पाई थी। दोनों के सपनों का संसार जल्द ही धूमिल हो गया था और दोनों ने अपनी राहें भी अलग कर ली थी।  हालांकि, उन्होंने कभी एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया था।
 

विज्ञापन
Rajesh Khanna revealed Dimple Kapadia refused to give him divorce actor old video goes viral on Internet
राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में, राजेश खन्ना का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि डिंपल ने ही उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया था। इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि  क्या वह अपनी पूर्व पत्नी के पास वापस लौटेंगे। इस पर राजेश खन्ना के जवाब ने दिल जीत लिया। हालांकि, कई यूजर्स को अभिनेता का यह जवाब सही नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


डिंपल ने नहीं दिया था तलाक
अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह अपनी पूर्व पत्नी के पास वापस लौटेंगे। जिस पर राजेश खन्ना ने कहा, "दोबारा मतलब? पहले कहां अलग थे? ये है कि अलग-अलग रहते हैं क्योंकि अभी तक तलाक नहीं दिया है,वो देती ही नहीं है। ये तो वो जाने किसके लिए नहीं देती है, पता नहीं इसके पीछे क्या कारण है। जब वो आएगी यहां तब उनसे ये पूछिएगा। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि तलाक नहीं दिया, तो उनकी मर्जी है , बात तो दिलों की है। क्या आप उनसे यह नहीं पूछते?
विज्ञापन


राजेश खन्ना ने अभिनय पर लगाया था प्रतिबंध?
इससे पहले एक इंटरव्यू में डिंपल ने कहा था कि उनकी खुशियां उसी दिन खत्म हो गईं, जिस दिन उनकी राजेश खन्ना से शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर में ' बॉबी ' के महत्व को समझने के लिए बहुत छोटी थीं । खबरों के मुताबिक, शादी के बाद खन्ना ने डिंपल के अभिनय पर प्रतिबंध लगा दिया था।राजेश और डिंपल मार्च 1973 में शादी के बंधन में बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Student Of The Year 3: अंकिता ने ठुकराई करण की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3! फ्लॉप की कतार से बचना चाहती हैं अभिनेत्री!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed