फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ankita Lokhande reportedly said no to Karan Johar offer in the upcoming Student of The Year 3 web series

Student Of The Year 3: अंकिता को नहीं मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 का ऑफर, वायरल खबर के पीछे का सच आया सामने

Thu, 02 May 2024 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 02 May 2024 01:20 PM IST
सार

बिग बॉस 17 में सफल प्रदर्शन के बाद, अंकिता लोखंडे 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में नजर आईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस बीच खबर आ रही थी कि अंकिता लोखंडे ने करण जौहर की वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' को रिजेक्ट कर दिया है। अब अंकिता की टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें ऐसा कोई भी ऑफर नहीं आया था। 

 

विज्ञापन
Ankita Lokhande reportedly said no to Karan Johar offer in the upcoming Student of The Year 3 web series
अंकिता लोखंडे, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से अंकिता लोखंडे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। अंकिता 'बिग बॉस 17' की विजेता तो नहीं बन पाईं, लेकिन अब उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। बिग बॉस 17 में सफल प्रदर्शन के बाद, अंकिता लोखंडे 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में नजर आईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हाल ही में, खबर आ रही थी कि अंकिता लोखंडे ने करण जौहर की वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' को रिजेक्ट कर दिया है। हालांकि, इस खबर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी और अंकिता की तरफ से भी इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी। अब इसके पीछे का सच सामने आया है और अभिनेत्री की टीम ने यह साफ किया है कि उनके पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। 
विज्ञापन


अंकिता को ऑफर नहीं हुई थी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3'
खबर थी कि अंकिता लोखंडे को करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 की पेशकश की गई थी। हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। खबर है कि  शनाया कपूर स्टूडेंट ऑफ द ईयर (SOTY) की तीसरी किस्त की हेडलाइन होंगी। फैंस एक बार फिर करण के स्टूडेंट्स को देखने के लिए बेताब है। हालांकि, फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त फैंस को खुश करने में ज्यादा कामयाब नहीं हुई थी।
विज्ञापन


अंकिता को लेकर फैली थी यह खबर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर में अंकिता के एक करीबी सूत्र ने बताया था कि उन्होंने करण जौहर के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका उन कारणों से ठुकरा दिया, जो उन्हें ही पता हैं। सूत्र ने कहा,  “हां, अंकिता को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 के लिए संपर्क किया गया था। मैं उस भूमिका के बारे में निश्चित नहीं हूं, जो उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन उनसे यह जरूर पूछा गया था कि क्या वह SOTY फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है और उनके फैसले के पीछे का कारण कोई नहीं जानता है।" अब अंकिता की टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें ऐसा कोई भी ऑफर नहीं आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनाया कपूर मचाएंगी धमाल
करण जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के साथ संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर को ओटीटी स्पेस में लॉन्च करेंगे। वेब सीरीज कथित तौर पर डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
 

Salaar: 'सलार: पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम' की रिलीज से पहले जापान में दिखेगा पार्ट 1 का जलवा, सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed