फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajeev Masand recalls Sridevi being terrified when she was surrounded by journalists during Judaai set

Sridevi: 'पत्रकारों से बात करने से बचती थीं श्रीदेवी', राजीव मसंद ने साझा किया फिल्म 'जुदाई' से जुड़ा किस्सा

Sat, 15 Jul 2023 11:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Jul 2023 11:41 AM IST
सार

अब हाल ही में, राजीव ने बताया कि अब तक के उनके करियर में सबसे यादगार साक्षात्कारों में से एक वह था जब वह 1996 में फिल्म जुदाई की शूटिंग के दौरान अपनी पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी से मिले थे।

विज्ञापन
Rajeev Masand recalls Sridevi being terrified when she was surrounded by journalists during Judaai set
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व फिल्म पत्रकार और अब धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सीओओ राजीव मसंद को राउंडटेबल इंटरव्यूज के लिए जाना जाता है। इस इंटरव्यू के दौरान उनकी कई सेलिब्रिटीज के साथ मुठभेड़ भी हो जाती है। अब हाल ही में, राजीव ने बताया कि अब तक के उनके करियर में सबसे यादगार साक्षात्कारों में से एक वह था जब वह 1996 में फिल्म जुदाई की शूटिंग के दौरान अपनी पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी से मिले थे। तो चलिए जानते हैं कि राजीव ने क्या कहा है।

विज्ञापन

श्रीदेवी को नहीं पसंद था इंटरव्यू देना
राजीव ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि अभिनेत्री को बात करने का बहुत शौक नहीं था और वह कई पत्रकारों के साथ वास्तव में सहज नहीं थीं। श्रीदेवी हर मुमकिन कोशिश करती थीं कि वह पत्रकारों से बात करने से बचें। एक बार तो ऐसी घटना हुई थी कि कुछ पत्रकार उनकी फिल्म के सेट पर पहुंचे तो वह सच में काफी डर गई थीं।

Salar Ott Rights: इतने करोड़ में बिके प्रभास की 'सालार' के ओटीटी राइट्स, रिलीज से पहले ही भरी मेकर्स की झोली

विज्ञापन
विज्ञापन

सेट पर पत्रकारों को देखकर डर गई थीं श्रीदेवी
राजीव ने कहा, ‘मुझे जुदाई के दौरान श्रीदेवी से मुलाकात याद है और उस समय हम सेट पर जाते थे। फिल्म का सेट बंजारा हिल्स हैदराबाद में था। मुझे श्रीदेवी का साक्षात्कार लेने के लिए पत्रकारों की एक गाड़ी के साथ वहां ले जाया गया था और मुझे याद है कि उस समय वह सेट पर थीं। अभिनेत्री इंटरव्यू देने आईं, लेकिन वह इतने सारे पत्रकारों को देखकर काफी डर गई थी। उनके इस बर्ताव से वहां पर सभी लोग समझ गए थे कि वह काफी असहज थीं।’

Manisha Koirala: 'शहजादा' में कार्तिक की मां बनना मनीषा को था नागवार, जानें फिर क्यों निभाया यह किरदार

विज्ञापन

शर्मीली थी श्रीदेवी
राजीव ने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि वह किताब पढ़ने का नाटक कर रही थीं, जिससे वह पत्रकारों से बात करने से बच सकें। उनके अंदर किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं था बल्कि वह सच में काफी शर्मीली  थीं। उनसे मिल कर सेट पर मौजूद सभी लोग काफी खुश थे क्योंकि कहीं न कहीं मेरे जैसे और भी कई लोग थे, जो अभिनेत्री का इंटरव्यू लेना चाहते थे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed