90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस मनीषा कोइराला इस वर्ष की शुरुआत में फिल्म 'शहजादा' में नजर आईं। इस मूवी में एक्ट्रेस ने कार्तिक आर्यन की मां का किरदार निभाया था। हालांकि, अब खुद मनीषा ने इस बात का खुलासा किया है कि लीड एक्ट्रेस से 'चरित्र' भूमिकाएं निभाने तक का बदलाव कितना कठिन होता है। मनीषा ने साफ किया है कि फिल्म में कार्तिक की मां का रोल निभाना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था।
2 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि उन्होंने एक्शन-ड्रामा फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक की मां की भूमिका निभाई क्योंकि वह गंभीर किरदार निभाने के बाद एक व्यावसायिक नाटक में एक्टिंग करना चाहती थीं। हालांकि, यह रोल निभाने में उन्हें आहत महसूस हुआ। एक्ट्रेस ने साफ किया कि जब कोई स्टार लीड रोल निभाता है, तो पूरी दुनिया उसके चारों ओर घूमती है, लेकिन जब आप चरित्र भूमिकाएं निभाना शुरू करते हैं, तो पूरा सेटअप बदल जाता है।
3 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला का कहना है कि अब उन्हें जो भी भूमिका ऑफर की जा रही है, वह उसमें अपना पूरा योगदान दे रही हैं। इतना ही नहीं उनका कहना है कि वह दी जाने वाली भूमिकाओं को स्वीकार करने से नहीं कतराती हैं, क्योंकि जब कोई बड़ा हो जाता है, तो वह केंद्र के बजाय परिधि पर रहना सीख जाता है।
Priyanka Chopra: 'मैं अपने सहकर्मियों के साथ खड़ी हूं', हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल के समर्थन में उतरीं देसी गर्ल
4 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल रही। कार्तिक आर्यन का जादू भी फिल्म को नहीं बचा सका। 'शहजादा' अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी।
Ali Abbas Zafar Interview: हिंदुस्तान की मिट्टी ही मेरे सिनेमा की खाद, बचपन में दोस्ती धर्म देखकर नहीं की जाती
5 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला की बात करें तो उन्होंने 'बॉम्बे एंड कंपनी' और '1942: ए लव स्टोरी' जैसी बेहतरीन फिल्मों से सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। ब्रेक लेने के बाद उन्होंने वर्ष 2018 की नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज' के साथ वापसी की। उसी वर्ष, उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक में नरगिस दत्त की भूमिका भी निभाई। तब से उन्होंने 'बन मस्का' और 'प्रस्थानम' सहित विभिन्न परियोजनाओं में अभिनय किया। आने वाले दिनों में मनीषा को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा जाएगा।