फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rahu Ketu Vs Happy Patel Khatarnak Jasoos Day 5 Box Office Collection and latest earning

Rahu Ketu Vs Happy Patel: 'धुरंधर' के ताप में भस्म 'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल'; पांचवें दिन कमाए सिर्फ इतने

Tue, 20 Jan 2026 09:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Jan 2026 09:42 PM IST
सार

Rahu Ketu-Happy Patel Box Office: फिल्म 'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' की रिलीज को आज मंगलवार को पांच दिन पूरे हो गए हैं। कलेक्शन के मामले में ऐसा लग रहा है कि खराब कमाई करने के मामले में दोनों के बीच होड़ छिड़ी हो! 

विज्ञापन
Rahu Ketu Vs Happy Patel Khatarnak Jasoos Day 5 Box Office Collection and latest earning
राहु केतु और हैप्पी पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों अड़ी हुई है। अगर कहा जाए कि यह अपने बाद आने वाली फिल्मों के लिए ब्लैक होल बन गई है तो शायद गलत नहीं होगा। अब इसकी जद में 'राह केतु' और 'हैप्पी पटेल' हैं। हालत ये है कि चौथे दिन ही दोनों फिल्में लाखों में सिमट गईं। यही सिलसिला रहा तो जल्द टिकट खिड़की से विदा भी ले लेंगी। जानिए आज पांचवें दिन इन दोनों फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

Rahu Ketu Vs Happy Patel Khatarnak Jasoos Day 5 Box Office Collection and latest earning
राहु केतु का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'राहु केतु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'फुकरे' फेम वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट अभिनीत यह फिल्म 16 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसमें शालिनी पांडे भी अहम रोल में हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पा रही है।

  • ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • दूसरे दिन शनिवार को कमाई 1.65 करोड़ रुपये रही और रविवार को तीसरे दिन 1.75 करोड़ कमाए।
  • कल चौथे दिन मंडे टेस्ट में फिल्म लाखों में आ सिमटी और सिर्फ 55  लाख रुपये कमाए।
  • आज मंगलवार को पांचवें दिन 'राहु केतु' ने सिर्फ 41 लाख रुपये कमाए हैं।
  • इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.36 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rahu Ketu Vs Happy Patel Khatarnak Jasoos Day 5 Box Office Collection and latest earning
हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस - फोटो : इंस्टाग्राम

'हैप्पी पटेल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आमिर खान के प्रोडक्शन की और वीर दास निर्देशित व अभिनीत फिल्म 'हैप्पी पटेल' की हालत तो 'राहु केतु' से भी खराब है। यह फिल्म भी 16 जनवरी को सिनेमाघरों में लगी थी। इसका कलेक्शन कुछ इस तरह है:

  • ओपनिंग डे पर हैप्पी पटेल ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन 1.6 और तीसरे दिन 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • चौथे दिन कल मंडे टेस्ट में यह भी लाखों में सिमट गई और सिर्फ 45 लाख रुपये कमाए।
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आज पांचवें दिन का कलेक्शन 24 लाख रुपये है।
  • 'हैप्पी पटेल' का टोटल कलेक्शन 5.04 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन

Rahu Ketu Vs Happy Patel Khatarnak Jasoos Day 5 Box Office Collection and latest earning
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : X

'धुरंधर' का जलवा कायम
फिल्म 'धुरंधर' का भौकाल अब भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। आज मंगलवार को इस फिल्म की रिलीज को 47 दिन पूरे हो गए हैं। अब भी इसने इतनी कमाई की है, जितना कि 'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल' मिलकर भी नहीं कमा पाईं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' ने 47वें दिन 1.26 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 827.86 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed