फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raghav Juyal talks about working with Oscar winner Guneet Monga on two projects Gyaarah Gyaarah and untitled

Raghav Juyal: गुनीत मोंगा के साथ दो फिल्मों में काम करेंगे राघव जुयाल, खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने कही यह बात

Tue, 20 Jun 2023 05:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Jun 2023 05:28 PM IST
सार

अभिनेता राघव जुयाल ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा कपूर के साथ सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

विज्ञापन
Raghav Juyal talks about working with Oscar winner Guneet Monga on two projects Gyaarah Gyaarah and untitled
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता राघव जुयाल ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा कपूर के साथ सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। राघव की सिख एंटरटेनमेंट के साथ पहली सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' है और दूसरी फिल्म का शीर्षक फिलहाल तय नहीं किया गया है, इसलिए दूसरी फिल्म अनटाइटल्ड है। राघव ने अब गुनीत के साथ दोनों प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में बात की है।

विज्ञापन

गुनीत को लेकर क्या बोले राघव
गुनीत के साथ दोनों ही प्रोजेक्ट में राघव लीड रोल निभाते नजर आएंगे। राघव का कहना है कि गुनीत के साथ काम करना न सिर्फ समृद्ध करने वाला है, बल्कि मजेदार भी है। राघव ने कहा कि गुनीत मैम एक परम प्रिय हैं। वह उद्योग के उन कुछ लोगों में से एक हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से मेरी मदद की। उन्होंने मेरी तब मदद की, जब मैं दो परियोजनाओं को संतुलित करने के लिए संघर्ष कर रहा था और उस स्थान पर नहीं पहुंच पा रहा था, जहां मैं पहुंचना चाहता था।

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'एनिमल' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर बांधे रणबीर की तारीफों के पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

Raghav Juyal talks about working with Oscar winner Guneet Monga on two projects Gyaarah Gyaarah and untitled
गुनीत मोंगा - फोटो : social media

गुनीत ने ऐसे की राघव की मदद
राघव ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि गुनीत ने उन्हें दो प्रोजेक्ट की शूटिंग के बीच समय संतुलित करने में मदद की। दरअसल, राघव 'ग्यारह ग्यारह' और 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए काम कर रहे थे। उनका शूटिंग शेड्यूल ज्यादा हो गया था। बीच में उन्हें डेंगू भी हो गया था और तब गुनीत ने उनसे आराम करने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कहा था।

Kangana Ranaut: 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर को इस वजह से किया गया लॉन्च, कंगना रणौत ने बताई वजह

विज्ञापन

गुनीत के आभारी हैं राघव
राघव ने कहा कि गुनीत मैम पहले से ही इतना बड़ा नाम हैं और ऑस्कर जीतने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। मैं आभारी हूं कि उन्होंने इस परियोजना के लिए मुझ पर भरोसा किया।" उमेश बिष्ट के निर्देशन और सिख एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'ग्यारह ग्यारह' एक फैंटसी सीरीज है, जो तीन दशक 1990, 2001 और 2016 की कहानी दिखाती है। इस सीरीज में कृतिका कामरा और धैर्य करवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Bollywood: इन स्टार्स ने सरेआम शेयर किए अपने बेडरुम सीक्रेट्स, खुलकर बताए राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed