फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhika Apte Talk About struggles During Pregnancy Postpartum Phase Become Mother To Baby Girl

Radhika Apte: मां बनने के कारण किया मुश्किलों का सामना, राधिका बोली-’हर चीज को लेकर नजरिया बदल दिया’

Wed, 18 Dec 2024 12:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Dec 2024 12:38 AM IST
सार

नवंबर माह में ही अभिनेत्री राधिका आप्टे एक बेटी की मां बनी हैं। इस खुशी को उन्होंने अपने फैंस के साथ भी साझा किया था। हाल ही में राधिका ने अपनी प्रेग्नेंसी और उसके बाद में फेज के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Radhika Apte Talk About struggles During Pregnancy Postpartum Phase Become Mother To Baby Girl
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में राधिका आप्टे ने एक फोटोशूट करवाया, जो उनके मदरहुड फेज को दिखाता है। राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू भी दिया, जिसमें अपनी बेटी के जन्म की खुशी को दोबारा साझा किया। साथ ही राधिका ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में उनको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Trending Videos

Radhika Apte Talk About struggles During Pregnancy Postpartum Phase Become Mother To Baby Girl
बेटी के साथ राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम

तमाम तरह की दिक्कत हुई
राधिका हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में बताती हैं कि पति बेनेडिक्ट टेलर (संगीतकार) और वह बच्ची के जन्म से काफी खुश हैं। साथ ही वह बताती हैं कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी नींद पर असर हुआ। साथ ही उनकी बॉडी भी सूज गई थी। इसके अलावा शरीर में कई तरह के बदलाव भी आए थे। राधिका आप्टे ने कहा, ‘सच तो यह है कि मुझे प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में खुद को स्वीकार करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा।’ 

Ananya Panday: अनन्या ने एक नामी एक्ट्रेस से सीखा जिंदगी का गहरा सबक, बोली- ‘अपनी बात अब खुलकर रखती हूं’ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गया था वजन 
राधिका आप्टे आगे कहती हैं, ‘मैंने कभी खुद का इतना वजन बढ़ते नहीं देखा था। मेरा शरीर सूज गया था, मेरे पेट में और निचले हिस्से में तेज दर्द होता था। इन सब चीजों के कारण मेरा हर चीज को लेकर नजरिया बदल गया था।’ राधिका ने यह भी बताया कि बेटी के जन्म के दो हफ्ते बाद भी उनके शरीर में कई तरह के बदलाव आते रहे।

Rashmika Mandanna: 'जीवन के हर पड़ाव में साथी की जरूरत है', विजय संग डेटिंग अफवाहों के बीच बोलीं रश्मिका

 

विज्ञापन

शादी को हो चुका है लंबा समय 
राधिका आप्टे नवंबर माह में ही मां बनी हैं। लेकिन उनकी शादी को लगभग 12 साल हो चुके हैं। राधिका ने संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में शादी की थी। दोनों ही अपने-अपने कामों में काफी व्यस्त रहते हैं। अब इनकी जिंदगी में एक नन्ही परी आई तो दोनों काफी खुश हैं। राधिका आप्टे अगले साल एक फिल्म ‘लास्ट डेज’ में नजर आएंगी, यह एक इंग्लिश फिल्म होगी। इस साल वह फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed