फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 actress Rashmika Mandanna rumoured to be dating Vijay Deverakonda opened up about love

Rashmika Mandanna: 'जीवन के हर पड़ाव में साथी की जरूरत है', विजय संग डेटिंग अफवाहों के बीच बोलीं रश्मिका

Tue, 17 Dec 2024 11:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Dec 2024 11:32 PM IST
सार

Rashmika Madanna: रश्मिका ने हाल ही में, एक साक्षात्कार में अपने पार्टनर को लेकर खुलकर बात की है, उन्होंने कहा, 'मेरे लिए किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी चीज सम्मान है। जब आप एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
Pushpa 2 actress Rashmika Mandanna rumoured to be dating Vijay Deverakonda opened up about love
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना हर तरफ छाई हुई हैं, उन्हें नेशनल क्रश का भी टैग दिया गया है। हालांकि, अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस भी यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि आखिर अभिनेत्री का क्रश कौन है। रश्मिका का नाम विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ रहा है। ऐसे में अब हाल ही में, रश्मिका ने अपने पार्टनर को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन


प्यार को लेकर खुलकर बोलीं रश्मिका
रश्मिका ने हाल ही में, एक साक्षात्कार में अपने पार्टनर को लेकर खुलकर बात की है, उन्होंने कहा, 'मेरे लिए किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी चीज सम्मान है। जब आप एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। एक-दूसरे की परवाह करते हैं। एक दूसरे के लिए जिम्मेदार होते हैं तो यह सब आपस में जुड़ जाता है। मेरे लिए यह सब जरूरी है।'
विज्ञापन

RRR Behind And Beyond Trailer: डॉक्यूमेंट्री में दिखा राजामौली का जादू, देखें RRR के पर्दे के पीछे की झलकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टनर में यह क्वालिटी चाहती हैं रश्मिका
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मेरे पार्टनर में मुझे वह गुण चाहिए, जो आमतौर पर सभी लड़कियों को चाहिए होता है। वह दयालु हो, ईमानदार हो, उसे प्यार करना आना चाहिए। दूसरों की परवाह करता हो। एक-दूसरे के लिए जिम्मेदार हो। यह वो क्लाविटी हैं, जो मुझे चाहिए। मेरा मानना है कि अगर हम दोनों एक-जैसे नहीं हैं तो साथ नहीं रह सकते हैं। मुझे जीवन के हर फेज में अपने पार्टनर की जरूरत है।'
 

Aditya Srivastava Interview: एयरपोर्ट पर महिला का पर्स खाेया तो वो मेरे पीछे पड़ गई, हमें CID ही समझते हैं लोग


जीवन के हर पड़ाव में रश्मिका को चाहिए पार्टनर का साथ
इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए प्यार में होने का क्या मतलब है, तो रश्मिका ने कहा कि इसका मतलब है 'साझेदारी और साथ'। इसे समझाते हुए उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने जीवन में एक साथी की जरूरत होती है। कोई ऐसा जो सभी उतार-चढ़ावों का गवाह हो, कोई ऐसा जो आपके साथ खड़ा हो और आपके साथ जीवन को जिए।






 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed