{"_id":"5be3e7dcbdec22697879c5a9","slug":"radhika-apte-said-digital-platform-popular-medium-for-story-tellers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट फिल्मों को लेकर ऐसा सोचती हैं राधिका आप्टे,डिजिटल प्लेटफॉर्म को बताया सबसे सशक्त माध्यम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शॉर्ट फिल्मों को लेकर ऐसा सोचती हैं राधिका आप्टे,डिजिटल प्लेटफॉर्म को बताया सबसे सशक्त माध्यम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Radhika Apte
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे के लिए यह साल काफी खास रहा है। इस साल उन्होंने अपनी एक्टिंग से न केवल बड़े परदे पर दर्शकों के दिलों को जीता है बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी राधिका ने काफी नाम कमा लिया है। पता हो कि इस साल रिलीज हुई उनकी तीन वेब सीरीज घोल, लस्ट स्टोरिज और सेक्रेट गेम्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इन सभी वेब सीरीज में राधिका आप्टे के अलग-अलग किरदारों की जीतनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म को सशक्त माध्यम मानते हुए राधिका आप्टे का अब मानना है कि शॉर्ट फिल्म ऑवर्ड होने से कलाकारों को इस ओर आने के लिए प्रेरित करेगा। राधिका आप्टे मानती हैं कि इंटरनेट यूजर्स का शॉर्ट फिल्मों की तरफ काफी रुझान बढ़ा है, शॉर्ट फिल्म कहानी कहने का सबसे आसान और सशक्त साधन है। हाल ही में भारत के सबसे विश्वसनीय फिल्म आलोचकों और मोशन कंटेंट ग्रुप के द्वारा पहली बार क्रिटिक्स चॉइस शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स आयोजित किया गया। राधिका आप्टे का मानना है कि ऐसे अवॉर्ड्स दर्शकों और कलाकारों के उत्साह हो बढ़ाते हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर प्रेरित करते हैं।

बात करें राधिका आप्टे के वर्क फ्रेंट की तो वह जल्दी ही मल्टीस्टारर फिल्म 'मंगल मिशन' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन,तापसी पन्नू सहित सोनाक्षी सिन्हा ,निथिया मेनन और श्ररमन जोशी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो अक्षय और बाल्कि ने इस साल मिलकर पैडमैन बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। बाल्कि ने मंगल मिशन पर फिल्म का आइडिया अक्षय को सुनाया था। जगन शक्ति ने करीब एक साल के रिसर्च के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। अक्षय को यह पसंद आई और वह बाल्कि के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे।