फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imlie Fame Karan Vohra Blessed with twins wife Bella Vohra gave birth two sons shared the news on social medi

Karan Vohra: 'इमली' एक्टर करण बने जुड़वा बच्चों के पिता, पत्नी बेला वोहरा ने दिया बेटों को जन्म

Sat, 17 Jun 2023 12:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 Jun 2023 12:03 PM IST
सार

अब करण के घर खुशियों की सौगात आई है। हाल ही में, एक्टर जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। अपने इस नए सफर को लेकर अभिनेता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

विज्ञापन
Imlie Fame Karan Vohra Blessed with twins wife Bella Vohra gave birth two sons shared the news on social medi
करण वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी जगत के जाने माने कलाकार करण वोहरा इन दिनों अपने शो ‘इमली’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। अभिनेता ने इंडस्ट्री में काफी कम शोज में ही काम किया है, इसके बावजूद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। अब करण के घर खुशियों की सौगात आई है। हाल ही में, एक्टर जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। अपने इस नए सफर को लेकर अभिनेता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

विज्ञापन

इमली फेम करण वोहरा बने जुड़वा बच्चों के पिता
‘इमली’ फेम करण और उनकी पत्नी बेला वोहरा हाल ही में, दो बेटों के माता-पिता बने हैं। अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत से अभिनेता सातवें आसमान पर नजर आ रहे हैं। करण ने बेहद ही क्यूट अंदाज में इस खुशखबरी को अनाउंस किया है कि उनके घर में दो बेटों ने जन्म लिया है। साथ ही उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी वाइफ का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, ‘ओम नमः शिवाय।’

Adipurush: 'आदिपुरुष' में जानबूझकर लिखे गए थे 'हनुमान' के विवादित डायलॉग, लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अनाउंस की खुशखबरी
हाल ही में, एक इंटरव्यू में करण ने अपनी इस खुशखबरी को साझा करते हुए कहा, ‘हमें जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। जब मैं मुंबई में था, तब मेरी पत्नी ने यह खुशखबरी मुझे शेयर की थी और एक हफ्ते बाद मुझे इमली मिल गया। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मेरे लिए यह एक खूबसूरत पल था।’ सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस भी उन्हें जमकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दोनों को बधाई और बच्चों को आशीर्वाद।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘नई यात्रा मुबारक हो करण।’

Shahid Kapoor: दक्षिण भारतीय दर्शकों पर टिप्पणी के बाद शाहिद कपूर ने दी सफाई, कह डाली यह बड़ी बात

विज्ञापन

अभिनेता को फैंस दे रहे हैं बधाई 
आपको बता दें कि इन दिनों करण स्टार प्लस शो 'इमली' में अथर्व का किरदार निभा रहे हैं। वह 'जिंदगी की महक' और 'कृष्णा चली लंदन' जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। अभिनेता की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह भी अपने फैंस के साथ काफी कनेक्ट रहते हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed